नागपुर एमडी ड्रग्स कार्रवाई (सोर्सः सोशल मीडिया)
नागपुर

नागपुर में 1.54 करोड़ की एमडी ड्रग्स जब्त, फरार अपराधी फल्ली गुप्ता के 5 गुर्गे भी गिरफ्तार

Nagpur MD Drugs Seizure: नागपुर क्राइम ब्रांच ने नरेंद्रनगर के फ्लैट से 1,405 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 1.54 करोड़ रुपये का माल जब्त किया।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • नागपुर के नरेंद्रनगर स्थित विजया अपार्टमेंट के फ्लैट पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने 1,405 ग्राम एमडी ड्रग्स समेत कुल 1।54 करोड़ रुपये का माल जब्त किया।

  • पुलिस ने अनिकेत बिहारे, शुभम नरवरिया, कृष्णा वर्मा, तूफान सिंह सिसोदिया और राहुल गोंड को गिरफ्तार किया।

  • कांग्रेस पार्षद शुभम मोटघरे के घर पर फायरिंग मामले में फरार आरोपी विशाल उर्फ फल्ली गुप्ता को उसकी गर्लफ्रेंड सहेली उर्फ सोनू पंधराम के साथ पकड़ा गया।

Nagpur Crime Branch Action: कांग्रेस पार्षद शुभम मोटघरे पर फायरिंग और मोका के मामले में फरार अपराधी विशाल उर्फ फल्ली गुप्ता की तलाश में क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी। फल्ली को खोजते-खोजते पुलिस को उसके गुर्गों का लोकेशन मिल गया। लगातार निगरानी और सटीक जानकारी के आधार पर पुलिस ने नरेंद्रनगर परिसर में स्थित एक फ्लैट में छापा मारा। यहां उसके 5 पेडलर धराए और जांच में 1.40 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद हुई।

पकड़े गए आरोपियों में अनिकेत उर्फ अन्नू संजय बिहारे (19), शुभम उर्फ डोरेमोन दिलीप नरवरिया (31), कृष्णा सुनील वर्मा (19), तूफान सिंह बालू सिंह सिसोदिया (38) और राहुल रामकुमार गोंड (32) का समावेश है।

गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार

वहीं फल्ली और उसकी गर्लफ्रेंड को पुलिस ने रामेश्वरम से गिरफ्तार किया है। फल्ली ने विगत 26 अगस्त को श्रावणनगर में पार्षद शुभम मोटघरे के घर पर फायरिंग कराई थी। इस केस में पुलिस ने मोका भी लगाया था लेकिन फल्ली, उसकी गर्लफ्रेंड सहेली उर्फ सोनू पंधराम और अनिकेत बिहारे फरार थे। लगातार पुलिस फल्ली की तलाश में जुटी थी। उससे जुड़े सभी लोगों पर निगरानी की जा रही थी।

रामेश्वरम में गर्लफ्रेंड के साथ धराया

पार्षद शुभम मोटघरे के घर पर हुई फायरिंग के मामले में फल्ली मुख्य आरोपी है, इस प्रकरण में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर मोका के तहत कार्रवाई की थी लेकिन फल्ली, उसकी गर्लफ्रेंड सहेली पंधराम, बिहारे, अशोक बाबाजी यादव, बिहारे और अन्य आरोपी फरार थे, ड्रग्स पकड़ने के साथ ही पुलिस फल्ली की तलाश में जुटी हुई थी। इसके अलावा भी कुछ मामलों में फल्ली फरार था। क्राइम ब्रांच को खबर मिली थी कि नवरात्रि के दौरान फल्ली नागपुर आया था।

कोराडी मंदिर में दर्शन के लिए भी गया था। तभी से पुलिस उसके पीछे लगी थी। 2 दिन पहले पुलिस को जानकारी मिली कि वह रामेश्वरम में है। तुरंत एक टीम उसकी तलाश में रामेश्वरम रवाना हुई फल्ली और सहेली बस से रामेश्वरम की ओर जा रहे थे। पुलिस ने उसे रास्ते में ही दबोच लिया। डीसीपी दीपक अग्रवाल और एसीपी वैभव जाधव के मार्गदर्शन में पीआई विनायक गोल्हे के नेतृत्व में उनकी टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

राजस्थान से हुई थी ड्रग्स की सप्लाई

तकनीकी जांच में पुलिस को बिहारे का सुराग मिला। उसकी खोज करते हुए पुलिस नरेंद्रनगर के विजया अपार्टमेंट के फ्लैट में पहुंची। इसी फ्लैट से फल्ली अपना ड्रग नेटवर्क चला रहा था। पुलिस ने छापेमारी में बिहारे, डोरेमोन, कृष्णा, तूफान और राहुल को पकड़ा, तलाशी लेने पर उनके पास 1,405 ग्राम मेफेड्रॉन ड्रग्स (एमडी) बरामद हुई। उनसे 6 मोबाइल फोन, एक कार, 4 दोपहिया वाहन, इलेक्ट्रॉनिक वजन कांटा और नकद 3.44 लाख रुपये सहित 1.54 करोड़ रुपये का माल जब्त किया गया।

पुलिस के अनुसार, एमडी ड्रग्स राजस्थान से नागपुर में बिक्री के लिए लाई गई थी। राजस्थान के भूपेंद्र सिंह ने उन्हें यह माल सप्लाई किया था। आरोपी पुलिस से बचने के लिए वॉट्सएप और इंस्टाग्राम कॉल का इस्तेमाल करते थे। पुलिसकर्मी की शिकायत पर बेलतरोड़ी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आगे की जांच बेलतरोड़ी पुलिस कर रही है। जल्द ही भूपेंद्र सिंह की तलाश में एक टीम राजस्थान रवाना होगी।

Weather Today: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, 3 राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद; 7 राज्यों में अलर्ट जारी

महाराजा हरि सिंह स्वतंत्र रहना चाहते थे, फिर क्यों किया भारत के साथ विलय? जानिए कश्मीर की पूरी कहानी

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में 8 साल बाद फैसला आज, अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला

मोदी का बाप भी जाएगा... खरगे के बयान पर केस दर्ज, BJP का देशव्यापी प्रदर्शन आज, पुतला भी जलाएगी पार्टी

LPG सिलेंडर की सप्लाई पर संकट के बादल! दिल्ली में वितरकों का प्रदर्शन, हड़ताल हुई तो बढ़ सकती है परेशानी