Nagpur River Protection Wall Demand: मौदा नगर के रबड़ीवाला रेस्टॉरेंट में कन्हान नदी पर संरक्षण दीवार एवं चौपाटी निर्माण की मांग को लेकर एक महत्वपूर्ण नागरिक सभा आयोजित की गई। सभा की शुरुआत में उपस्थित नागरिकों एवं दिलासा ग्रुप के सदस्यों ने स्व। दत्ताजी मेघे, पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री, को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके साथ ही दिलासा ग्रुप के इस अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिला और नगराध्यक्ष के हाथों वरिष्ठ नागरिक सदस्यता अभियान का शुभारंभ भी किया गया।
दिलासा ग्रुप पिछले तीन वर्षों से मौदा स्थित कन्हान नदी पर संरक्षण दीवार एवं चौपाटी निर्माण की मांग को लेकर लगातार प्रयासरत है। इसी अभियान के अंतर्गत आयोजित इस सभा में सभी धर्मों, राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, ज्येष्ठ नागरिकों एवं ग्रामवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर एकजुटता का परिचय दिया।
सभा की अध्यक्षता मौदा नपं के नगराध्यक्ष एवं कृती समिति अध्यक्ष राजा तिड़के ने की। मुख्य अतिथियों में एड. कीर्तीमाला जायसवाल, दिलासा ग्रुप के मुख्य प्रवर्तक ज्ञानेश्वर वानखेडे, नगरसेवक मोरेश्वर सोरते, वरिष्ठ नागरिक अध्यक्ष सुधाकर भाकरे, सावित्री काटकर, डॉ. नीलिमा घाटोले तथा दिलासा ग्रुप अध्यक्ष रेखा कोहाड प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में साहित्यकार राजू खवसकर ने प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए दिलासा ग्रुप द्वारा पिछले तीन वर्षों में किए गए कार्यों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। आभार प्रदर्शन रेखा कोहाड ने किया।
यह भी पढ़ें:-Nagpur: खिंडसी जलाशय में ‘हैप्पी हिल्स’ का शुभारंभ, रामटेक में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम
इस अवसर पर मौदा तहसील वरिष्ठ नागरिक हितगुज विचार मंच के सदस्यता अभियान का भी विधिवत शुभारंभ नगराध्यक्ष तिड़के एवं अतिथियों द्वारा किया गया, कार्यक्रम का विशेष आकर्षण नागपुर निवासी जापानी इंजीनिवर नितेश सायलवार, राजू खवसकर और अमोल माणूसमारे के सहयोग से तैयार कन्हान नदी का ड्रोन वीडियो रहा, जिसे डॉ. ईशान जायसवाल ने टीवी स्क्रीन पर प्रदर्शित किया।