नागपुर होम गार्ड से मारपीट सोर्स: सोशल मीडिया
नागपुर

नागपुर में ट्रैफिक संभाल रहे होमगार्ड को बाइक सवार ने पीटा, सरकारी काम में बाधा का केस दर्ज

Nagpur Homeguard Assaulted: नागपुर के इंदोरा चौक पर ट्रैफिक जाम हटाने के दौरान होमगार्ड से मारपीट का आरोप। पांचपावली पुलिस ने मयूर गजभिये के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू की।

मनीषा बोंदरे

Highlights

  • नागपुर के इंदोरा चौक परिसर में होमगार्ड के साथ मारपीट की घटना।

  • ट्रैफिक जाम हटाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद विवाद बढ़ा।

  • आरोपी पर अश्लील गालियां देने और हाथ-मुक्कों से हमला करने का आरोप।

  • पांचपावली पुलिस थाने में सरकारी काम में बाधा और मारपीट का मामला दर्ज।

  • आरोपी मयूर गजभिये फरार, पुलिस ने तलाश शुरू की।

Nagpur Crime News Home Guard Assault Traffic Dispute: नागपुर के इंदोरा चौक पर ट्रैफिक सुचारु करने के दौरान हुए विवाद में एक बाइक सवार पर होमगार्ड के साथ मारपीट करने का आरोप है। घटना के बाद आरोपी मयूर गजभिये के खिलाफ पांचपावली थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

ट्रैफिक जाम को लेकर हुआ विवाद

नागपुर शहर में यातायात सुचारु करने के दौरान एक होमगार्ड के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इंदोरा चौक परिसर में ट्रैफिक जाम हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक पर होमगार्ड को अश्लील गालियां देने और हाथ-मुक्कों से पीटने का आरोप है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पांचपावली पुलिस ने उसके खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

17 वर्षों से होमगार्ड दल में सेवारत

पुलिस के अनुसार, लष्करीबाग निवासी घनश्याम राऊत (43) पिछले 17 वर्षों से महाराष्ट्र होमगार्ड दल में सेवारत हैं। वर्तमान में उनकी नियुक्ति यातायात विभाग की लकड़गंज शाखा में है।

घटना के समय रात करीब 9:15 बजे राऊत अपने सहयोगियों के साथ चांभार नाला चौक से इंदोरा चौक के बीच यातायात सुचारु करने का काम कर रहे थे। इसी दौरान इंदोरा चौक की ओर से आ रही एक महंगी बाइक पर पीछे बैठे बेलतरोडी निवासी मयूर गजभिये (35) ने ट्रैफिक जाम जल्दी हटाने को लेकर राऊत से सवाल किया।

कहासुनी के बाद होमगार्ड पर हमला

राऊत ने यातायात सुचारु करने के प्रयास जारी होने की बात कही। इसी मामूली बात पर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। आरोप है कि गुस्से में मयूर बाइक से नीचे उतरा और राऊत के पास जाकर उन्हें अश्लील गालियां देने लगा। इसके बाद उसने हाथ-मुक्कों से मारपीट की।

मारपीट करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद राऊत ने पांचपावली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मयूर गजभिये के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और मारपीट करने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

ECI के कामकाज पर उठा सवाल; जांच के लिए विशेषज्ञ समिति गठित करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट दायर हुआ PIL

त्योहारों पर होगा आटा गीला, दो महीने में 250 रुपये बढ़े गेहूं के भाव; क्या है इसका कारण?

Driving Licence बनवाने वालों के लिए खुशखबरी, जानें क्या कराने पर नहीं देना होगा फीस?

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, सड़क निर्माण स्थल पर 3 जीपों में लगी आग, 5 लोगों की जलकर मौत, 3 घायल

नामांकन के बीच आंध्र प्रदेश में सियासी घमासान, पूर्व महिला मंत्री के साथ पुलिस ने की धक्का-मुक्की, देखें VIDEO