कंकाल देखने उमड़ी भीड़ (फोटो नवभारत) 
नागपुर

Nagpur News: नागपुर में खुदाई के दौरान मिला कंकाल, मचा हड़कंप, पुलिस बोली- दृश्यम स्टाइल में हत्या!

Nagpur Sakkardara News: नागपुर के सक्करदरा क्षेत्र में सड़क खुदाई के दौरान मानव कंकाल मिला है। फोरेंसिक टीम इसकी जांच में जुट गई है। पुलिस को संदेह है कि यह हत्या का मामला है।

आकाश मसने

Human Skeleton Found in Nagpur: नागपुर में शुक्रवार की रात सक्करदरा क्षेत्र में सड़क खुदाई के दौरान मानव कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। पूरे इलाके में खबर तेजी से फैल गई। देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर आला अधिकारियों समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद फोरेंसिक टीम को मामले की जानकारी दी गई। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

मिली जानकारी के मुताबिक नागपुर के सक्करदरा थानांतर्गत बेसा पावर हाउस के पास सड़क की खुदाई का कार्य शुरू है। शुक्रवार की रात करीब 10.15 बजे खुदाई के दौरान मानव कंकाल मिला। कहा जा रहा है कि खुदाई दौरान इस जगह स्थान से एक नहीं बल्कि 2 कंकाल मिले हैं।

फोरेंसिक टीम कर रही कंकाल की जांच

नागपुर में खुदाई के दौरान कंकाल मिलने की खबर फैलते ही लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर सक्करदरा पुलिस की टीम समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पंचानामा किया। फोरेंसिक टीम को कंकाल की जांच के लिए बुलाया गया। देर रात तक जांच जारी रही।

मिली जानकारी के मुताबिक हड्डियों के साथ एक साड़ी भी बरामद हुई है, जिससे संकेत मिलता है कि शव किसी महिला का हो सकता है। जांचकर्ताओं को संदेह है कि शव को जानबूझकर दफनाया गया होगा और बाद में सबूत मिटाने के लिए नई सड़क के नीचे छिपा दिया गया होगा।

पुलिस ने जताया हत्या का शक

मृतक की पहचान अभी भी अज्ञात है। अधिकारियों का मानना है कि शव का बहुत पहले ही अंतिम संस्कार कर दिया गया होगा। अवशेषों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है ताकि यह पुष्टि हो सके की यह कंकाल पुरूष का है या महिला का। वहीं मृत्यु के कारण और समय का पता लगाने में मदद मिल सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और संदिग्ध हत्या और मामले को छुपाने की पूरी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को संदेह है कि दृश्यम फिल्म की स्टाइल में हत्या कर शव का दफनाया गया होगा। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह और और कारणों का पता लगा पाएगा।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच