नागपुर में जलभराव (सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)  
नागपुर

CM सिटी पानी-पानी! 3 घंटे की बारिश में डूबा नागपुर, स्कूलों से रस्सियों के सहारे निकाले गए छात्र

Nagpur Rain Alert: नागपुर में तीन घंटे की मूसलाधार बारिश से शहर जलमग्न हो गया। स्कूलों में पानी भरने पर छात्रों को रस्सियों के सहारे निकाला गया। IMD ने अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है।

अंकिता पटेल
नागपुर में महज़ 3 घंटे की मूसलाधार (180 मिमी) बारिश ने पूरे शहर को जलमग्न कर दिया, जिससे बस्तियों से लेकर अंडरब्रिज तक पानी भर गया और प्रशासन के जल-निकासी के दावे पूरी तरह असफल साबित हुए। इस दौरान स्कूलों में फँसे बच्चों को रस्सियों से सुरक्षित बाहर निकालना पड़ा और भारी जलभराव के कारण जनजीवन पूरी तरह ठप्प हो गया।
बेसा चौक पर जारी निर्माण कार्य और सड़कों पर पानी बहने से आवागमन बुरी तरह प्रभावित रहा। बेसा से मनीष नगर टी-पॉइंट और वर्धा रोड जाने वाले रास्तों पर चारों ओर जलभराव के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बेसा इलाके में भारी बारिश के कारण हुडकेश्वर नाले का जलस्तर शाम 5 बजे के बाद तेजी से बढ़ा और पानी नाले के स्लैब को छूने लगा। नाले का पानी उफान पर आने से किनारे बने मकानों में पानी घुसने लगा, जिससे क्षेत्र के निवासियों में दहशत का माहौल बन गया।
मूसलाधार बारिश के कारण उत्तर नागपुर के महावितरण 'नारा डीसी 33/11 केवी सब-स्टेशन' परिसर में भारी जलभराव हो गया है। सब-स्टेशन में पानी भरने से बिजली उपकरणों के संचालन में भारी परेशानी आ रही है और कर्मचारियों तथा राहगीरों के लिए करंट लगने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है।
पश्चिम नागपुर के महेशनगर, उत्थाननगर, राठौड़ लेआउट, स्वागतनगर, भूपेशनगर, प्रशांतनगर, ताजनगर, पेंशननगर और बोरगांव जैसे इलाकों में बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया। बोरगांव निवासी प्रवीण हुंगे के अनुसार, घरों में 1 फीट से भी अधिक पानी भरने के कारण घरेलू सामान खराब हो गया और भारी नुकसान उठाना पड़ा।
तेज बारिश के कारण स्टेशन के पश्चिमी हिस्से की ओर जाने वाला टेकड़ी रोड पूरी तरह जलमग्न हो गया। घुटनों तक पानी भर जाने से कई वाहन बंद हो गए और स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को भारी जलभराव के बीच पैदल चलने पर मजबूर होना पड़ा।
मूसलाधार बारिश के कारण एयरपोर्ट के मुख्य द्वार, पार्किंग एरिया, सीआईएसएफ (CISF) कार्यालय मार्ग और कार्गो ऑफिस के पास भारी जलभराव हो गया। हाल ही में एयरपोर्ट का जिम्मा संभालने वाले जीएमआर (GMR) ग्रुप द्वारा निकासी की बुनियादी समस्याओं पर ध्यान न देने के कारण अंतरराष्ट्रीय विमानतल के रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां