मनाया गया अग्निशमन सेवा दिवस। (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
नागपुर

Nagpur News: मनाया गया अग्निशमन सेवा दिवस, अग्निशमन विभाग में नई तकनीक का होगा इस्तेमाल, अभिजीत चौधरी ने दी जानकारी

नागपुर शहर में किसी भी दुर्घटना के वक्त नागपुर महानगर पालिका की अग्निशमन गाड़ियां हमेशा तैयार रहती हैं। इसी सेवा कार्य को और मजबूत बनाने के लिए जल्द ही नई तकनीक का उपयोग करेंगे। ऐसा आश्वासन मनपा आयुक्त ने दिया।

आंचल लोखंडे

नागपुर: शहर में किसी भी दुर्घटना के वक्त नागपुर महानगर पालिका की अग्निशमन गाड़ियां नागपुर के लोगों के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इसी सेवा कार्य को और मजबूत बनाने के लिए जल्द ही नई तकनीक का उपयोग करेंगे। ऐसा आश्वासन मनपा आयुक्त एवं प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी ने दिया। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग द्वारा अग्निशमन सेवा दिवस पर सोमवार को मनपा मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आयुक्त डॉ. चौधरी ने यह कहा।

कार्यक्रम मंच पर अतिरिक्त आयुक्त वसुमना पंत, वैष्णवी बी., अजय चाठनकर, उपायुक्त अशोक गराटे, मेडिकल स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दीपक सेलोकर, मुख्य अग्निशमन अधिकारी बी. पी. चंदनखेड़े उपस्थित थे। इस अवसर पर डॉ. अभिजीत चौधरी द्वारा सबसे पहले, 1944 में मुम्बई में आग बुझाने और भयानक जहाज दुर्घटना से लोगों को बचाने के दौरान 66 सैनिकों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। शहीद गुलाबराव कावले, शहीद प्रभु कुहीकर और शहीद रमेश ठाकरे इन सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मनपा आयुक्त ने अग्निशमन विभाग की मानवंदना स्वीकार कर परेड का निरीक्षण भी किया।

सुरक्षा की जिम्मेदारी मनपा के अग्निशमन विभाग पर

इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. अभिजीत चौधरी ने कहा, चूंकि नागपुर शहर सभी दिशाओं में फैल रहा है, इसलिए नागपुर निवासियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी मनपा के अग्निशमन विभाग पर है। इस दृष्टिकोण से, आपातकालीन स्थिति में, अग्निशमन कर्मी घटनास्थल पर पहुंचते हैं और तत्परता से अपना कर्तव्य निभाते हैं। हमारे सैनिक न केवल शहर में बल्कि शहर के बाहर भी राहत और बचाव कार्य करते हैं। महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

पाचपावली में नए अग्निशमन केन्द्र का शीघ्र ही उद्घाटन

चाहे बाढ़ हो या आग, हमारे अग्निशमन कर्मी लोगों को खतरे से बचाने के लिए 24 घंटे काम करते हैं। शहर की जनसंख्या के आधार पर नगर निगम के पास 11 अग्निशमन केंद्र हैं। आने वाले दिनों में यह संख्या बढ़कर 22 हो जाएगी। पाचपावली में नए अग्निशमन केन्द्र का शीघ्र ही उद्घाटन किया जाएगा तथा पुराने अग्निशमन केंद्रों का भी इस वर्ष नवीनीकरण किया जाएगा, यह विश्वास आयुक्त ने व्यक्त किया।

‘मॉर्डन कंट्रोल रूम’ बनाया जाएगा

अग्निशमन प्रणाली और हमारे कर्मियों को अद्यतन रखने के लिए, उन्हें राष्ट्रीय अग्निशमन महाविद्यालय की सहायता से अत्याधुनिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। साथ ही, शहर में गगनचुंबी इमारतों की बढ़ती संख्या को देखते हुए, विभाग के बेड़े में 70 मीटर ऊंचा हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म जोड़ा जा रहा है और यह अत्याधुनिक वाहन जल्द ही नागपुर के लोगों की सेवा में लग जाएगा। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि विभाग के लिए 14 दमकल गाड़ियां भी सेवा में लगाई जाएंगी। डॉ. चौधरी ने आगे कहा कि अग्निशमन कर्मियों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से कर्मियों के लिए बीमा कवर उपलब्ध कराने की भी घोषणा की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि इस वर्ष अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी से युक्त एक ‘मॉर्डन कंट्रोल रूम’ बनाया जाएगा।

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Delhi Riots Case: अंकित शर्मा हत्याकांड केस में दिल्ली HC पहुंचे आरोपी, कड़कड़डूमा कोर्ट के फैसले को दी चुनौती

हरियाणा में अक्टूबर से शुरू होगा ‘सुधार उत्सव’, नागरिक देंगे सरकारी व्यवस्था सुधारने के सुझाव

मुंह पर पट्टी, मोबाइल टॉर्च...रांची की सड़कों पर छात्रों का अनोखा प्रदर्शन, निकाला 2 किमी लंबा मौन मार्च

धर्म और जीवनसाथी चुनना निजी हक, आगरा धर्मांतरण कांड में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; पुलिस की कार्रवाई पर उठा सवाल