प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI) 
नागपुर

दिवाली से पहले मिलावटखोरों पर FDA का बड़ा एक्शन, नागपुर में 36 लाख रुपए से अधिक का माल जब्त

Nagpur News: त्योहारी सीजन में नागपुर में एफडीए का विशेष अभियान जारी। मिठाई, डेयरी और नमकीन विक्रेताओं की जांच में अब तक 36 लाख रुपये का माल जब्त किया। साथ ही मिलावट पर सख्त कार्रवाई चेतावनी दी।

आकाश मसने

FDA Food Safety Campaign: त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं की सेहत से किसी भी प्रकार का समझौता न हो इसके लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने नागपुर में विशेष अभियान चलाया है।

गणेशोत्सव, नवरात्रि से लेकर अब दिवाली तक चलाये जा रहे अभियान में विभाग ने मिठाई प्रतिष्ठानों, डेयरी उत्पाद विक्रेताओं, मिष्ठान भंडारों, नमकीन, रवा, आटा, बेसन, मैदा, सूखे मेवे और अन्य खाद्य पदार्थों के निर्माण एवं विक्रय स्थलों पर सघन सैंपलिंग और निरीक्षण किए।

त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। मिठाई और दूध-डेयरी उत्पादों में मिलावट की शिकायतें इस मौसम में अक्सर सामने आती हैं जिन्हें किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विभाग का संकल्प है कि हर उपभोक्ता को शुद्ध, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो। त्योहार पर चलाये गये अभियान में अब तक कुल 36,03,766 रुपये का माल जब्त किया गया।

जांच के आंकड़ें

क्रमांक खाद्य पदार्थ लिए गए नमूने दर्जेदार कम दर्जे वाले रिपोर्ट प्रलंबित
1 दूध व दुग्धजन्य पदार्थ 135 59 2 74
2 मिठाई 76 33 8 35
3 रवा, मैदा, आटा व अन्य 157 57 0 100
4 खाद्य तेल 67 23 0 44
5 अन्य पदार्थ 50 6 0 44
कुल 485 178 10 297

जब्त किए गए माल पर एक नजर

क्रमांक अन्न नमूने जब्त माल (किलोग्राम में) कीमत (रुपए में)
1 दूध व दुग्धजन्य पदार्थ 8,043.2 5,87,459
2 मिठाई 3,057.5 3,23,941
3 रवा, मैदा, आटा, बेसन 1,915 1,17,201
4 खाद्य तेल 4,920.6 7,58,693
5 अन्य पदार्थ 11,615.7 18,16,472
कुल 29,552 36,03,766

विभाग ने पहले से ही बनाई विशेष रणनीति

सह-आयुक्त (खाद्य) जयपुरकर के अनुसार त्योहारों के दौरान मिलावटखोरों की सक्रियता को देखते हुए विभाग ने पहले से ही विशेष रणनीति बनाई है। प्रत्येक स्तर पर गठित टीमें मिठाई, दूध, खोया, घी, तेल, मसाले और अन्य लोकप्रिय खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर लैब में जांच हेतु भेज रही हैं। दोषी पाए जाने वालों पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज