नागपुर में जब्त नकली शराब के साथ आबकारी विभाग के अधिकारी (फोटो नवभारत) 
नागपुर

नागपुर में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, आबकारी विभाग के छापेमारी में लाखों का माल जब्त

Nagpur News: नागपुर में राज्य उत्पादन शुल्क विभाग ने नकली शराब फैक्ट्री पर छापा मारकर 1,090 लीटर देसी शराब, गोवा व्हिस्की की 356 बोतलें व मशीन जब्त की। 7 आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया।

आकाश मसने

Nagpur Fake Liquor Factory Raid: महाराष्ट्र के आबकारी विभाग ने नागपुर जिले में नकली विदेशी शराब बनाने वाली एक फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है और 24.67 लाख रुपये मूल्य के उत्पाद सहित अन्य सामग्री जब्त की। राज्य उत्पादन शुल्क विभाग नागपुर के विभागीय उपायुक्त गणेश पाटिल और जिला अधीक्षक सूरज कुमार रामोड के मार्गदर्शन में टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली शराब अड्डे का पर्दाफाश किया।

नकली शराब के कारखाने पर छापामार कार्रवाई के दौरान 1,090 लीटर नकली देसी शराब, महाराष्ट्र में बिक्री के लिए प्रतिबंधित गोवा व्हिस्की की 356 बोतलें और इलेक्ट्रॉनिक बॉटल सीलिंग मशीन समेत कुल 24,67,704 रुपये का माल जब्त किया।

7 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

नकली शराब बेचने पर 7 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आरोपियों में शुभम गोविंद तिवारी (31), गोविंद रामदत्त तिवारी (59), शैलेंद्र धुर्वे (24), रघुनाथ उइके (21), राजकुमार उइके (उम्र 25), द्वारका शिवलाल इनवाती (45) और प्रमोद नत्थूजी सयम (42) का समावेश है। राज्य उत्पादन शुल्क को गोंडवाना पिंपरी, हिंगना में नकली शराब के कारखाने के बारे में गुप्त सूचना मिली।

सूचना के आधार पर टीम ने माय टाउन सोसाइटी स्थित एक घर में छापा मारा। छापेमारी के दौरान देसी-विदेशी नकली शराब बरामद हुई। सारा माल तुरंत जब्त कर लिया गया। इंस्पेक्टर दशरथ क्षीरसागर, जगदीश पवार, बालाजी चालणेवार, वैभव दीवान, अमित क्षीरसागर, शुभम ढोके, राहुल सपकाल, गजानन राठौर, सुधीर मानकर, किरण वैद्य समेत अन्य कर्मचारियों ने कार्रवाई को अंजाम दिया। मामले की आगे की जांच जगदीश पवार कर करे हैं।

आबकारी विभाग ने की ये अपील

राज्य उत्पादन शुल्क विभाग ने अपील की है कि यदि किसी को अवैध या नकली शराब की बिक्री या परिवहन के संबंध में कोई शिकायत हो, तो वे टोल फ्री नंबर 18002339999 और वाट्सएप नंबर 8422001133 पर संपर्क करें।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब