नागपुर दीक्षाभूमि सिक्योरिटी सेटअप सोर्स: सोशल मीडिया
नागपुर

नागपुर दीक्षाभूमि में 3 स्तरीय सुरक्षा घेरा, फेशियल रिकग्निशन कैमरों से होगी निगरानी; 2,500 पुलिसकर्मी तैनात

Nagpur Deekshabhoomi Security Setup: धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस और दशहरा पर नागपुर की दीक्षाभूमि में 3 स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। 2,500 पुलिसकर्मी, और फेशियल रिकग्निशन कैमरे निगरानी करेंगे।

मनीषा बोंदरे

Highlights

  • दीक्षाभूमि में तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा और फेशियल रिकग्निशन कैमरों से निगरानी।

  • परिसर में 2,500 पुलिसकर्मी और एसआरपीएफ की तीन कंपनियां तैनात।

  • सुरक्षा के लिए 100 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की जानकारी।

  • शहर के सभी आठ प्रवेश बिंदुओं पर पुलिस पिकेट और वाहनों की जांच।

  • विजयादशमी पर नागपुर में 64 स्थानों पर रावण दहन के कार्यक्रम।

Nagpur Dikshabhoomi Security Dhamma Chakra Pravartan Day: नागपुर में धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस और दशहरा के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। दीक्षाभूमि में तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। यहां 2,500 पुलिसकर्मियों और एसआरपीएफ की तीन कंपनियों की तैनाती के साथ फेशियल रिकग्निशन कैमरों से निगरानी की जाएगी। शहर के आठ प्रवेश बिंदुओं पर भी जांच होगी।

दीक्षाभूमि पर तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा

नागपुर, धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस और विजयादशमी के अवसर पर नागपुर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और नागरिकों के जुटने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। दीक्षाभूमि में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना के मद्देनजर तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। परिसर और आसपास के क्षेत्रों पर फेशियल रिकग्निशन कैमरों तथा सीसीटीवी के जरिए नजर रखी जाएगी।

पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा बंदोबस्त की समीक्षा की। दीक्षाभूमि के अलावा ड्रैगन पैलेस में भी कार्यक्रम आयोजित होना है। दोनों स्थानों पर वीआईपी मूवमेंट की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

2,500 पुलिसकर्मी और एसआरपीएफ की तीन कंपनियां

दीक्षाभूमि परिसर में करीब 2,500 पुलिसकर्मियों के साथ राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) की तीन कंपनियां तैनात की गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत 100 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जानकारी दी गई है।

शहर के सभी आठ प्रवेश बिंदुओं पर पुलिस पिकेट लगाए गए हैं। बाहर से आने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। बंदोबस्त संभालने के लिए अन्य जिलों से डीसीपी और एसीपी स्तर के अधिकारियों को भी बुलाया गया है। नागपुर के वरिष्ठ अधिकारी भी फील्ड में रहकर व्यवस्था पर नजर रखेंगे।

रेलवे स्टेशनों पर भी पुलिस का पहरा

धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के दौरान नागपुर के मुख्य रेलवे स्टेशन और अजनी स्टेशन पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए दोनों स्टेशनों के बाहर पुलिस बंदोबस्त रहेगा। भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी।

भीड़ नियंत्रित करने के लिए चरणबद्ध प्रवेश

दीक्षाभूमि में दर्शन के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति से बचने के लिए श्रद्धालुओं को परिसर की क्षमता के अनुसार प्रवेश दिया जाएगा। आसपास के चौराहों पर बैरिकेड लगाए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर श्रद्धालुओं को पहले कृपालानी चौक पर रोका जा सकता है। परिसर से लोगों के बाहर निकलने के बाद ही अगले समूह को प्रवेश देने की व्यवस्था रहेगी। समता सैनिक दल के सदस्य भी भीड़ प्रबंधन में सहयोग करेंगे।

चेन स्नैचिंग और जेबकतरी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सादे कपड़ों में पुलिस की अलग-अलग टीमें तैनात रहेंगी।

शहर में 64 स्थानों पर रावण दहन

विजयादशमी के अवसर पर नागपुर में कस्तूरचंद पार्क सहित कुल 64 स्थानों पर रावण दहन के कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें तिरंगा चौक, नंदनवन, दर्शन कॉलोनी, चोपड़े लॉन, मनीषनगर, मानेवाड़ा और रेशिमबाग सहित अन्य स्थान शामिल हैं। वाड़ी और पारडी पुलिस थाना क्षेत्रों में भी आयोजन होंगे। पुलिस के सामने धार्मिक कार्यक्रमों, रावण दहन और शहर में सामान्य आवाजाही के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती रहेगी।

सीजेपी नेता की पेशी के बीच हाई कोर्ट पहुंची नेहा बोरा, पुलिस के नोटिस के खिलाफ याचिका; बॉन्ड भरने से किया मना

सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास की पेशी, रविवार को सुनवाई के दौरान क्यों फंसा था पेंच?

लंदन में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान और PoK के झंडों के साथ दिखे कांग्रेस के झंडे, किरेन रिजिजू का तीखा हमला

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए लाल कृष्ण आडवाणी, छाती में संक्रमण की वजह से थे भर्ती; अपोलो ने जारी किया बुलेटिन

दिल्ली में कॉकरोचों को निपटाने आ गई लाल हिट जनता पार्टी, अभिजीत दीपके को दी खुली चुनौती