क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में 'स्पाइडर मैन' (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
नागपुर

क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में 'स्पाइडर मैन', 70 वारदातों में नामजद, 3 वारदातों की कबूली

Spider-Man Arrested Nagpur: नागपुर में क्राइम ब्रांच ने 'स्पाइडर मैन' के नाम से चर्चित सेंधमारी करने वाले राम मडड़ावी को गिरफ्तार किया। वह 70 मामलों में नामजद था और 3 वारदातों की कबूली दे चुका है।

आंचल लोखंडे

Nagpur Crime News: समूचे विदर्भ में ‘स्पाइडर मैन’ के नाम से चर्चित सेंधमारी करने वाले अपराधी को गिरफ्तार करने में क्राइम ब्रांच के सेंधमारी विरोधी दस्ते को सफलता मिली। उसके खिलाफ चोरी और सेंधमारी के 70 मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार होने के बाद उसने शहर में की गई 3 वारदातों को अंजाम देने की कबूली दी।

राम उर्फ़ स्पाइडरमैन, दिनेश मडड़ावी (36), कोंढाली के खुर्सापार का रहने वाला है। वह आसानी से किसी भी इमारत में चढ़ जाता है और छोटी-छोटी गैप से दुकान या मकान में प्रवेश करके चोरी कर लेता है। उतनी ही फुर्ती से वह मौके से भागने में भी कामयाब हो जाता है। इमारतों पर चढ़ने और उतरने में उसकी महारत के कारण ही उसे 'स्पाइडरमैन' कहा जाता है।

सीसीटीवी फुटेज

नागपुर सहित आस-पास के जिलों में भी वह चर्चित है। पिछले माह महल के गांधीगेट स्थित माधव इलेक्ट्रिकल नामक दुकान से 12 लाख रुपए की चोरी हुई थी। चोर ने इमारत की टेरेस पर चढ़कर टीन की छोटी सी गैप से भीतर प्रवेश कर चोरी को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। सीसीटीवी फुटेज में राम दिखाई दिया। नामजद अपराधी होने के कारण पुलिस ने उसे पहचान लिया, लेकिन वह अपना ठिकाना बार-बार बदल रहा था। सेंधमारी विरोधी दस्ते ने इस गिरफ्तारी में साइबर पुलिस की मदद ली। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि वह मेडिकल कॉलेज और अस्पताल परिसर में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।

चोरी करने की भी कबूली

राम ने माधव इलेक्ट्रिकल के अलावा सीताबर्डी थाना क्षेत्र के एक घर और अंबाझरी थाना क्षेत्र से दोपहिया वाहन चोरी करने की कबूली दी। कुछ दिन पहले उसने शेगांव में गजानन मंदिर के समीप एक जगह से 2 लाख रुपये चोरी करने की भी कबूली दी।

आगे की जांच के लिए उसे कोतवाली पुलिस के हवाले किया गया। इस कार्रवाई में इंस्पेक्टर दिलीप चंदन, एपीआई नितिन चुलपार, पीएसआई राहुल रोटे, हेड कांस्टेबल गणेश बरडे, प्रवीण रोड़े और उनकी टीम शामिल थे।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

पीएम मोदी का मुंबई-वड़ोदरा दौरा, गुजरात-महाराष्ट्र को मिलेगी बड़ी सौगात, करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

सत्य निकेतन हादसा: 27 घंटे बाद खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, बुझ गए 7 घरों के चिराग; अब तक क्या-क्या हुआ?

Explainer: आग, जलभराव या इमारत गिरने की घटना, हमेशा MCD पर ही क्यों सवाल; दिल्ली पर इसका कितना कंट्रोल?

Bye Election: चार राज्यों की 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल