अजनी केबल-स्टेयड ब्रिज (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

नागपुर के पर्यटन का नया केंद्र बनेगा अजनी केबल-स्टेयड ब्रिज; जानें 2 चरणों वाला मास्टर प्लान

Ajni Cable Stayed Bridge Nagpur: नागपुर को मानसून से पहले मिलेगा नया अजनी केबल-स्टेयड ब्रिज। 332 करोड़ की लागत वाला यह 6-लेन पुल ट्रैफिक जाम से दिलाएगा मुक्ति। जानें प्रोजेक्ट के 2 चरण।

प्रिया जैस

Maharail Signature Project: महाराष्ट्र रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (महारेल) 125 साल पुराने ब्रिटिशकालीन अजनी पुल के स्थान पर एक अत्याधुनिक छह-लेन के ट्विन केबल-स्टेयड रोड ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण युद्ध स्तर पर कर रहा है। 332 करोड़ रुपये की लागत वाला यह ‘सिग्नेचर प्रोजेक्ट’ न केवल स्थापत्य कला का नमूना होगा बल्कि दक्षिण और मध्य नागपुर के बीच यातायात की भीड़ को भी काफी कम करेगा।

महारेल को यह प्रोजेक्ट काफी पहले मिला था और अपनी तय सीमा को पार कर चुका है। हालांकि अब महारेल ने पहली बार इसकी जानकारी साझा की है और दावा किया है कि मानसून से पहले इसे चालू कर दिया जाएगा। महारेल के प्रबंध निदेशक (एमडी) राजेश कुमार जायसवाल ने जानकारी दी कि यह पुल मानसून से पहले यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

2 चरणों में मास्टर प्लान

शहर की जीवनरेखा माने जाने वाले इस मार्ग पर ट्रैफिक सुचारु रखने के लिए महारेल ने इसे 2 चरणों में बांटने की रणनीति अपनाई है -

प्रथम चरण (3 लेन पुल): वर्तमान पुराने पुल के समानांतर 3 लेन के नए केबल-स्टेयड पुल का निर्माण अंतिम चरण में है। इस दौरान पुराना पुल यातायात के लिए खुला रहेगा।

द्वितीय चरण (जुलाई 2026 तक) : पहले 3 लेन वाले पुल का काम पूरा होते ही (जुलाई 2026 तक संभावित) ट्रैफिक को नई संरचना पर डाइवर्ट कर दिया जाएगा। इसके बाद पुराने ब्रिटिशकालीन पुल को ध्वस्त कर उसके स्थान पर बाकी के 3 लेन वाले दूसरे केबल-स्टेयड पुल का निर्माण किया जाएगा।

पर्यटन और सौंदर्य का नया केंद्र : नया अजनी पुल तकनीकी रूप से जितना उन्नत है, दिखने में उतना ही भव्य होगा। इसकी ऊंचाई 52 मीटर ऊंचे ‘पायलन’ और उन्नत केबल सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है।

लाइटिंग : शहर की सुंदरता और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पुल पर डायनेमिक रंगीन एलईडी थीम-लाइटिंग लगाई जाएंगी।

सेल्फी पॉइंट्स : पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ पर विशेष ‘सेल्फी पॉइंट’ बनाए जाएंगे जहां से लोग शहर के आधुनिक बुनियादी ढांचे का लुत्फ उठा सकेंगे। पूरी तरह तैयार होने के बाद ये दोनों पुल एकतरफ़ा  यातायात की सुविधा देंगे जिससे अजनी रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम की समस्या हमेशा  समाप्त हो जाएगी।

प्रोजेक्ट की मुख्य बातें

  • प्रकार छह- लेन ट्विन केबल-स्टेयड ब्रिज
  • कुल लागत - ₹332 करोड़
  • रणनीति - निर्बाध यातायात के लिए 2 चरणों में निर्माण
  • विशेषता - LED लाइटिंग और सेल्फी पॉइंट्स
  • वर्तमान स्थिति - पहले चरण का निर्माण अंतिम दौर में, पायलन और गर्डर का काम तेज

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब

UP MLC चुनाव में गड़बड़ी पर एक्शन, 6 अधिकारियों पर गिरी गाज; इन बूथों पर वोटिंग भी रद्द