नेहा बोरा  (सोर्सः सोशल मीडिया)
नागपुर

नागपुर में आइसा का 11वां राष्ट्रीय अधिवेशन, नेहा बोरा बोलीं- तानाशाही के खिलाफ लड़ाई अभी बाकी

AISA 11th National Convention: नागपुर के जवाहर विद्यार्थी गृह परिसर में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) का 11वां राष्ट्रीय खुला अधिवेशन आयोजित किया गया।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • नागपुर के जवाहर विद्यार्थी गृह परिसर में आइसा का 11वां राष्ट्रीय खुला अधिवेशन आयोजित।

  • नेहा बोरा ने कहा कि तानाशाही के खिलाफ लड़ाई अभी बाकी है, अगले तीन साल देश के भविष्य के लिए निर्णायक होंगे।

  • दीपांकर भट्टाचार्य ने लोकतंत्र, परिसीमन और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर सरकार की आलोचना की।

  • डॉ. सुखदेव थोरात ने सामाजिक असमानता, जातिवाद और वंचित वर्गों के अधिकारों पर चिंता जताई।

Nagpur AISA Convention: भाजपा के खिलाफ लड़ाई हमने जीत ली है, लेकिन तानाशाही को खत्म करने की लड़ाई अभी बाकी है। अगले 3 वर्षों का संघर्ष केवल कुछ राज्यों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह देश के भविष्य और सामाजिक क्रांति की लड़ाई होगी। इस लड़ाई में तानाशाही जीतेगी या विरोधी ताकतें, यह तय होगा। हमें जेल जाने का डर नहीं है।

यह कहना है आल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा का। वे जवाहर विद्यार्थी गृह परिसर में आयोजित आइसा के 11वें राष्ट्रीय खुले अधिवेशन में बोल रही थीं।

इसमें माकपा (लेनिन) के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुखदेव थोरात, पत्रकार राणा अय्यूब, करण गजभिये, अनिल काले, श्रीनिवास खांदेवाले और प्रफुल्ल गुडधे उपस्थित थे। भट्टाचार्य ने कहा कि परिसीमन के माध्यम से देश के लोकतंत्र और मतदाता सूची की व्यवस्था को ध्वस्त किया जा रहा है।

जंतर-मंतर आंदोलन से छात्र आंदोलन को नई ऊर्जा मिली

जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन से छात्र आंदोलन को नई ऊर्जा मिली है। लोकतंत्र और सामाजिक व्यवस्था को खत्म करने की मंशा रखने वाली मोदी सरकार को इस आंदोलन ने करारा जवाब दिया है। विद्यार्थियों की आत्महत्याएं, जातिवाद, उत्पीड़न, अन्याय और शैक्षणिक असुरक्षा बढ़ रही है। भगत सिंह और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों से ही इस स्थिति का मुकाबला किया जा सकता है।

संविधान चौक से निकली न्याय यात्रा

डॉ. थोरात ने कहा कि पूंजीवादी व्यवस्था के कारण सामाजिक असमानता बढ़ रही है और गरीबों तथा वंचितों को न्याय से दूर रखा जा रहा है। जाति व्यवस्था और तानाशाही का बढ़ता प्रभाव चिंताजनक है। धर्म आधारित राष्ट्र की अवधारणा को आगे बढ़ाया जा रहा है। इसका वैचारिक और सैद्धांतिक स्तर पर जवाब देने की जरूरत है।

निकाली गई न्याय यात्रा

अधिवेशन से पहले संविधान चौक से नेहा बोरा के नेतृत्व में साहिल वाकोडे की स्मृति में दोपहर 12.30 बजे न्याय यात्रा निकाली गई। जवाहर विद्यार्थी गृह में यात्रा का समापन हुआ। इसके बाद चंद्रप्रकाश, रोहित वेमुला, पायल तड़वी और साहिल वाकोडे को श्रद्धांजलि अर्पित कर खुले अधिवेशन की शुरुआत की गई। संचालन ग्लोरिया नाडार ने किया, जबकि आलिया ने प्रस्तावना रखी।

PM Modi Man Ki Baat Live: पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम, कहा- कैमल मिल्क और इंडियन चॉकलेट्स का निर्यात बढ़ा

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी लामबंदी तेज; DMK, पवार से खड़गे-राहुल और सोनिया करेंगे मुलाकात

Mann Ki Baat: नशामुक्त युवा से लेकर भारतीय कला की वैश्विक पहचान तक, पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें

राहुल गांधी की अपील पर स्टालिन का जवाब, बोले- इतिहास हमें 'एट्टाप्पन' नहीं, 'कट्टाबोम्मन' के रूप में याद करेगा

राजस्थान में जिंदा युवक मृत घोषित, डेथ सर्टिफिकेट जारी; जन-आधार से नाम काटा