एनएमसी चुनाव (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

मनपा चुनाव: आज घोषित होगी मतदाता सूची, जोनल स्तर पर प्रभागों के अनुसार होगी जारी

Municipal Elections Nagpur: मनपा ने जोन-वार प्रारूप मतदाता सूची जारी की। नागरिक 27 नवंबर तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। अंतिम सूची 5 दिसंबर को प्रकाशित होगी।

प्रिया जैस

Nagpur News: मतदाता सूची को लेकर सम्पूर्ण देशभर के साथ ही राज्य में भी राजनीतिक भूचाल मचा हुआ है। इसी बीच अब महानगरपालिका चुनावों को लेकर घोषित होने वाली प्रारूप मतदाता सूची पर भले ही कन्फ्यूजन रहा हो लेकिन अब मनपा की ओर से गुरुवार को मनपा के सभी जोनल कार्यालयों में प्रभागों के अनुसार मतदाता सूची घोषित की जाएगी।

जिस पर इच्छुकों को 27 नवंबर तक आपत्तियां और सुझाव दर्ज करने का समय प्रदान किया गया है। जोनल कार्यालयों के अलावा मतदाता प्रारूप सूची मनपा की वेबसाइट पर भी प्रकाशित की जा रही है।

27 नवंबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

नए कार्यक्रम के अनुसार अब नागरिक 27 नवंबर 2025 तक इस प्रारूप मतदाता सूची पर आपत्तियां और सुझाव दाखिल कर सकते हैं। प्रारूप मतदाता सूची पर प्राप्त आपत्तियों पर निर्णय लेने के बाद प्रभागवार अंतिम मतदाता सूचियां 5 दिसंबर 2025 को प्रमाणित करके प्रकाशित की जाएंगी।

8 दिसंबर को मतदान केंद्रों पर इन सूचियों को लगाया जाएगा, जबकि 12 दिसंबर को मतदान केंद्र के अनुसार मतदाता सूची की घोषणा होगी। राज्य चुनाव आयोग द्वारा मनपा आयुक्त को इस संदर्भ में निर्देश दिए गए हैं।

मतदाता सूची में बदलाव सीमित

प्रारूप मतदाता सूची पर प्राप्त होने वाली आपत्तियों के आधार पर सीमित मात्रा में ही बदलाव किए जाएंगे। आयुक्त द्वारा प्राधिकृत अधिकारी निम्नलिखित प्रकार के बदलाव कर सकेंगे।

1. लिपिकों की त्रुटियां

2. किसी दूसरे प्रभाग के मतदाताओं को गलती से शामिल कर लिया गया हो।

3. वे नाम जो विधानसभा मतदाता सूची में होने के बावजूद संबंधित मनपा प्रभाग की मतदाता सूची से हटा दिए गए हों।

4. मृत व्यक्तियों के नामों की जानकारी मिलने पर उन्हें हटाना।

इस तरह जोन में लगेगी मतदाता सूची

जोन कार्यालय प्रभाग
लक्ष्मीनगर 16, 36, 37, 38
धरमपेठ 12, 13, 14, 15
हनुमाननगर 29, 31, 32, 34
धंतोली 17, 33, 35
नेहरूनगर 26, 27, 28, 30
गांधीबाग 8, 18, 19, 22
सतरंजीपुरा 5, 20, 21
लकड़गंज 4, 23, 24, 25
आसीनगर 2, 3, 6, 7
मंगलवारी 1, 9, 10, 11

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा