नागपुर मानसून, प्रतीकात्मक तस्वीर(सोर्स: सौजन्य AI) 
नागपुर

विदर्भ में पूरी तरह एक्टिव हुआ मानसून! नागपुर में झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, उमस भरे टॉर्चर से मिली बड़ी राहत

Nagpur Weather Alert: नागपुर समेत पूरे विदर्भ में मानसून सक्रिय हो गया है। बारिश और ठंडी हवाओं से तापमान में 5.2 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली।

अंकिता पटेल

Nagpur Climate Update: नागपुर अंततः मानसून संपूर्ण विदर्भ में सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने नागपुर सहित विदर्भ भर में मानसून सक्रिय होने का संकेत दिया है। साथ ही संभावना जताई है कि आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होगी। सोमवार को ही सिटी सहित विदर्भ के अनेक जिलों में अच्छी बारिश हुई थी।

दूसरे दिन सुबह से ठंडी हवाएं चल रही थीं लेकिन 10 बजे के बाद धूप तेज हुई और उमसभरी गर्मी हलाकान करने लगी। शाम को आसमान में बादल छाये और शाम को तेज हवाओं के साथ करीब आधा घंटे बादल जमकर बरसे। उसके बाद रिमझिम बारिश का सिलसिला शुरू हुआ तो देर रात तक जारी रहा। मौसम विभाग ने रात 8:30 बजे तक सिटी में 3.8 मिमी बारिश दर्ज की थी।

इसके पूर्व सोमवार की सुबह 8:30 से मंगलवार की सुबह 8:30 बजे तक 28.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते तापमान में तेज गिरावट आई जिसके चलते मौसम सुहाना हो गया। सिटी का अधिकतम तापमान 35.4 डिसे दर्ज किया गया जो एक दिन पूर्व सोमवार को 40.6 डिसे था।

24 घंटों में पारा में 5.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में भी 3.8 डिग्री की गिरावट आ गई और तापमान 22.8 डिसे पर उतर आया। 23 जून के मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार मानसून ने विदर्भ के अधिकांश हिस्सों को कवर कर लिया है।

ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 24 से 26 जून तक सिटी का मौसम कुछ ऐसा ही बना रहेगा। रोज ही 1-2 स्पैल की हल्की से माध्यम बारिश होगी। जिले की बात करें तो 24-25 जून को कुछ स्थानों पर बारिश होगी।

26-27 जून को 1-2 स्थानों पर तेज हवा, गरज-चमक के साथ बारिश होगी, 28 को कुछ स्थानों पर और 29 को बहुत से स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। सिटी में 27 व 28 जून को आंशिक बदराया मौसम रहने के संकेत विभाग ने दिये हैं।

इस दौरान सिटी का अधिकतम तापमान 40 से 42 डिसे और न्यूनतम तापमान के 26 से 28 डिसे तक रहने की संभावना जताई गई है। 29 जून से 2 जुलाई के बीब भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है।

बीते 10 वर्षों में मानसून आगमन तारीख

वर्ष मानसून आगमन की तारीख मासिक वर्षा (मिमी)
2016 19 जून 176.6
2017 22 जून 216.4
2018 08 जून 293.5
2019 23 जून 72.6
2020 13 जून 277.0
2021 09 जून 197.0
2022 16 जून 135.7
2023 24 जून 152.3
2024 24 जून 79.7
2025 17 जून 78.0

(मासिक बारिश मिलीमीटर में)

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के कामकाज पर इलाहाबाद HC से मांगी रिपोर्ट