नागपुर पुलिस,मिशन मुक्ति-3, (सोर्स: नवभारत फाईल फोटो)  
नागपुर

नागपुर में मिशन मुक्ति-3 की कार्रवाई, एलआईसी चौक पर संयुक्त अभियान, 9 लोगों का पुनर्वास शुरू

Nagpur Mission Mukti 3: नागपुर में मिशन मुक्ति-3 के तहत एलआईसी चौक से 9 लोगों का रेस्क्यू किया गया। इनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं, जिन्हें सुरक्षित स्थान पर भेजकर पुनर्वास प्रक्रिया शुरू की गई।

अंकिता पटेल

Nagpur Mission Mukti 3 Child Rescue: नागपुर शहर को भिक्षावृत्ति मुक्त और बालस्नेही बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन मुक्ति-3 अभियान के तहत बुधवार को एलआईसी चौक परिसर में विशेष संयुक्त कार्रवाई करते हुए 9 लोगों का रेस्क्यू किया गया। इनमें 2 महिलाएं, 4 बालिकाएं और 3 बालक शामिल हैं। सभी को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर उनके पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

यह मिशन शहर पुलिस आयुक्त डॉ. रवींद्र कुमार सिंगल के मार्गदर्शन में विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी एजेंसियों द्वारा लगातार चलाया जा रहा है। अभियान में पुलिस विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सामाजिक सुरक्षा विभाग, चाइल्ड हेल्पलाइन और सामाजिक संस्थाओं की संयुक्त टीम ने भाग लिया।

मेडिकल जांच, काउंसिलिंग भी

कार्रवाई के दौरान भिक्षावृत्ति में लिप्त पाए गए बच्चों और महिलाओं को सुरक्षित संरक्षण में लेकर उनकी चिकित्सकीय जांच कराई गई, साथ ही उन्हें समुपदेशन, भोजन, आवाश्यक सहायता तथा पुनर्वास संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है। प्रशासन की ओर से संबंधित बच्चों और महिलाओं के परिजनों की तलाश भी शुरू कर दी गई है।

यह पूरी कार्रवाई जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुनील मेसरे और वसिष्ठ पुलिस निरीकक अमोल देशमुख के मार्गदर्शन में तथा जिला बाल संरक्षण अधिकारी मुस्ताक पठान के नियोजन में संपन्न हुई।

अभियान में चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रतिनिधि अनिकेत भिवगड़े, मेघा पाटिल, मीनाक्षी बड़ाडे और सचिन धोतरकर सहित सामाजिक सुरक्षा विभाग के दीपक झाडे, संजय सोनवणे, लता गवई तथा ग्रामीण समस्या मुक्ति ट्रस्ट की सयाली वानखेडे ने सक्रिय सहभागित्ता निभाई।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि सड़क पर रहने वाले बच्चों को भौख न दे तथा ऐसे बच्चों की जानकारी तात्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर दें, ताकि उनका सुरक्षित पुनर्वास किया जा सके।

Kolkata Puja Stampede Live: कालीघाट काली मंदिर पूजा के बाद अस्पताल पहुंचे अमित शाह, घायलों से की मुलाकात

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जुबीन गर्ग मौत का केस, अमृतप्रवा महंत और संदीपन गर्ग को मिली जमानत का विरोध

YouTube से कितना कमाते हैं ध्रुव राठी? जानिए हरियाणा के लड़के ने जर्मनी जाकर कैसे बनाया अपना डिजिटल साम्राज्य

Kolkata Puja Stampede: CM अधिकारी के साथ काली मंदिर पहुंचे अमित शाह, अस्पताल जाकर घायलों का जाना हाल

SEM कोर्ट में सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर सुनवाई आज, नहीं मिली जमानत तो क्या करेगी CJP?