मेडिकल चौक हत्याकांड सोर्स: सोशल मीडिया
नागपुर

Nagpur Murder: हत्या से पहले 112 पर मिली थी चेतावनी, फिर भी नहीं बची जान, पुलिस की लापरवाही;बीट मार्शल सस्पेंड

Nagpur Medical Square Murder: नागपुर के मेडिकल चौक हत्याकांड में पलाश वासनिक की हत्या से पहले डायल 112 पर खतरे की सूचना दी गई थी। इमामवाड़ा थाने के बीट मार्शल सुभाष करियार निलंबित;भूमिका की जांच जारी।

मनीषा बोंदरे

Highlights

  • नागपुर के मेडिकल चौक पर हत्या से पहले पलाश की पत्नी ने डायल 112 पर संभावित खतरे की सूचना दी थी।

  • इमामवाड़ा थाने के बीट मार्शल सुभाष करियार को निलंबित किया गया।

  • पुलिस की प्रतिक्रिया और अन्य कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Medical Chowk Murder Case: नागपुर के मेडिकल चौक पर हिस्ट्रीशीटर पलाश उर्फ गन्नी वासनिक की हत्या से पहले उसकी दूसरी पत्नी ने डायल 112 पर संभावित खतरे की सूचना दी थी। इसके बावजूद वारदात नहीं रुकने के मामले में इमामवाड़ा थाने के बीट मार्शल सुभाष करियार को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस की प्रतिक्रिया और अन्य कर्मचारियों की भूमिका की जांच जारी है।

हत्या से पहले 112 पर दी गई थी सूचना

नागपुर शहर मेडिकल चौक हत्याकांड में पुलिस की भूमिका को लेकर नया खुलासा सामने आया है। हिस्ट्रीशीटर पलाश उर्फ गन्नी वासनिक की हत्या से पहले संभावित खतरे की सूचना डायल 112 पर दिए जाने के बावजूद वारदात नहीं रुक सकी। इस मामले में इमामवाड़ा पुलिस थाने के बीट मार्शल सुभाष करियार को निलंबित कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, घटना के दौरान पुलिस की प्रतिक्रिया और समय पर कार्रवाई को लेकर वरिष्ठ स्तर पर जांच की जा रही है।

दूसरी पत्नी ने दी थी खतरे की जानकारी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना वाले दिन पलाश की दूसरी पत्नी तन्नू ने डायल 112 पर फोन कर संभावित खतरे की सूचना दी थी। उसने बताया था कि पलाश का साला आयुष धुप्रै घातक हथियार लेकर उसकी तलाश में घर पहुंचा है।

बताया जाता है कि यह सूचना इमामवाड़ा थाने के बीट मार्शल सुभाष करियार तक भी पहुंचाई गई थी। इसके बाद वह अपने सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक पलाश की हत्या हो चुकी थी।

पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने क्या कदम उठाए, घटनास्थल पर पहुंचने में कोई अनावश्यक देरी हुई या नहीं और समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जाती तो क्या हत्या रोकी जा सकती थी—इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

वरिष्ठ अधिकारी सूचना मिलने से लेकर पुलिस टीम के घटनास्थल पर पहुंचने तक की पूरी प्रक्रिया का सत्यापन कर रहे हैं। इस संवेदनशील मामले में अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

दो कर्मचारी पुलिस मुख्यालय से अटैच

इस बीच चर्चा है कि इमामवाड़ा पुलिस थाने में वारंट और समंस शाखा का कामकाज देखने वाले दो कर्मचारियों को पुलिस मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है। हालांकि, इस कथित प्रशासनिक कार्रवाई के पीछे का आधिकारिक कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

हत्याकांड में पुलिस की भूमिका और सूचना मिलने के बाद की गई कार्रवाई को लेकर जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

अडानी ग्रुप के इन 6 शेयरों से भविष्य में होगा बंपर मुनाफा, जेफरीज ने हार्ड एसेट बताते हुए दिया 'ग्रीन सिग्नल'

Chhath Puja: आस्था में डूबे दिग्गज नेता, किसी ने सिर पर उठाया दौरा तो किसी ने सूर्य को दिया अर्घ्य, PHOTOS

पत्रकारों और पत्रकारिता पर क्यों घट रहा जनता का भरोसा? साख बचाने के लिए मीडिया को बदलनी होंगी ये 7 चीजें

UP Election 2027: खरगे आवास पहुंचे राहुल-प्रियंका समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, यूपी चुनाव को लेकर बड़ी बैठक

21 साल का यश सिंह कैसे बना पाक आतंकी शहजाद भट्टी का मोहरा? बाॅलीवुड एक्टर्स से यहूदी ठिकानों की जासूसी तक