File Photo 
नागपुर

ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से एमडी तस्कर पकड़ाया, 1.10 लाख एमडी जब्त

नवभारत डेस्क

नागपुर. बिना हेलमेट वाहन चला रहे एक युवक को ट्रैफिक पुलिस ने रोका. पूछताछ के दौरान पुलिस को शक हुआ. उसके गाडी की तलाशी ली गई. इसमें गाडी की डिक्की में 1 लाख 10 हजार रुपये का एमडी पाउडर मिला. पुलिस ने गुरुवार की दोपहर कृपलानी चौक पर बिना हेलमेट वालों के खिलाफ मुहिम चलाई थी.

यातायात विभाग के बर्डी जोन के सिपाही प्रफुल्ल बंदेरे व विशाल हेटे डयूटी पर तैनात थे. कृपलानी चौक पर  करीब 23 वर्ष का एक युवक अजनी रोड पर दोपहिया वाहन पर सवार था. पुलिस ने हेलमेट नहीं पहनने पर उसे रोका. पूछताछ करने पर पुलिस को उसकी हरकत पर शक हुआ. चौंकाने वाली घटना तब सामने आई जब पुलिस सिपाही राहुल टपरे, सुनील अतकरी और शिवहरी घुगे ने तुरंत उनके वाहन की डिक्की की तलाशी ली.

एक नीले बैग में एक छोटा पाउच मिला, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक वजन (जैसे मोबाइल) और सफेद पाउडर था. इसमें छोटी पाउच, चम्मच और पैकिंग के लिए छोटा लॉक पाउच भी मिला. तुरंत धंतोली पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस घटना की गंभीरता को देखते हुए उसे धंतोली थाने ले आई.  ट्रैफिक पुलिस की शिकायत पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. इस एमडी की कीमत 1 लाख 10 हजार रुपये बताई गई. यातायात पुलिस उपायुक्त सारंग आव्हाड के मार्गदर्शन में यातायात उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

Delhi Protest Live: अभिजीत दिपके का 16 अक्टूबर को दिल्ली के CP में तिरंगा लहराने का ऐलान

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला

मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा

रेलवे कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, सरकार ने बोनस का किया ऐलान; जानें कितने का होगा फायदा

CJP नेताओं को जिन धाराओं में भेजा गया तिहाड़, उनमें कितनी सजा का है प्रावधान?