प्रतीकात्मक तस्वीर 
नागपुर

मौदा के खेत में चल रहा था जुआ, 8 जुआरी गिरफ्तार, पुलिस ने किया 7.57 लाख का माल जब्त

मौदा पुलिस ने रविवार देर शाम पेट्रोलिंग के दरम्यान गुप्त जानकारी के आधार पर मौजा दिघोरी काले के खेत में चल रहे जुआ अड्डे पर छापा मारकर 8 जुआरियों को रंगेहाथों गिरफ्तार किया। पकड़े गये सभी जुआरी नागपुर निवासी हैं। इस कार्रवाई में पुलिस ने नकद, वाहन और मोबाइल समेत कुल 7,57,910 रुपये का माल जब्त किया।

शुभम सोनडवले

नागपुर. मौदा पुलिस ने रविवार देर शाम पेट्रोलिंग के दरम्यान गुप्त जानकारी के आधार पर मौजा दिघोरी काले के खेत में चल रहे जुआ अड्डे पर छापा मारकर 8 जुआरियों को रंगेहाथों गिरफ्तार किया। पकड़े गये सभी जुआरी नागपुर निवासी हैं। इस कार्रवाई में पुलिस ने नकद, वाहन और मोबाइल समेत कुल 7,57,910 रुपये का माल जब्त किया।

प्राप्त जानकारी अनुसार मौदा पुलिस टीम रविवार की शाम परिसर में पेट्रोलिंग कर रही थी। इस दरम्यान पुलिस को जानकारी मिली कि कुछ लोग दिघोरी काले के एक वीरान पड़े खेत में ताश को पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। इस खबर के आधार पर पुलिस ने घटनास्थल पर छापा मारा। छापे के दौरान जितेन्द्र मोरेश्वर कुडे (25) पारडी, सूरज रविकर नारनवरे (24) घटाटेनगर, हरीश रामदास मेहत्रे (23) भवानीनगर, अब्दुल रहमान अब्दुल जब्बार, (39) गंगाबाग, सागर सुधाकर महल्ले (32) भवानीनगर, चेतन अशोकराव भुरके (30) पारडी, रोहित तेजराम सिन्हा (24) पुनापुर रोड, गंगाबाग और विनय तंबी मुदलियार (25) सुभाष मैदान, टालपुरा निवासी जुआ खेलते हुए मिले। पुलिस को देखकर मौका पाकर कुछ लोग भागने में सफल रहे।

पुलिस ने घटनास्थल से बाइक क्र. एमएच 31/ बीवाय 0059, एमएच 40/ यू 2508, एमएच 49/ एएन 7609, एमएच 31/ डीएन 9061, एमएच 49 / एएक्स 7145,मोपेड क्र. एमएच 49/ बीटी 3617 और कार क्र।एमएच 49/ एटी 4678 समेत दांव पर लगे नकदी 6,910 रुपये और 73,000 रुपये कीमत के मोबाइल समेत कुल 7,57,910 रुपये का माल जब्त कर लिया। यह कार्रवाई एसपी हर्ष पोद्दार, अपर पुलिस अधीक्षक रमेश धुमाल, संतोष गायकवाड़ उपविभागीय पुलिस अधिकारी कन्हान विभाग के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रमोद घोंगे और उनके स्टाफ ने की।

दिल्ली में कॉकरोचों को निपटाने आ गई लाल हिट जनता पार्टी, अभिजीत दीपके को दी खुली चुनौती

टाइगर श्रॉफ पर हमला को लेकर एक्शन मोड में सीएम देवेंद्र फडणवीस, कहा- दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा बदलाव, जम्मू-कटरा रूट की कई ट्रेनों की टाइमिंग बदली, चेक करें नया टाइम-टेबल

पांडुरंग शास्त्री आठवले: जापान में एक विदेशी के तीखे सवाल ने दादाजी काे गांवों की खाक छानने पर किया मजबूर

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया