पति ने पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश (सोर्स: सोशल मीडिया)
नागपुर

पहले विवाद, फिर पेट्रोल लेकर पहुंचा... पति ने पत्नी पर उड़ेला पेट्रोल, आग लगाने की कोशिश की, मामला दर्ज

Domestic Violence Case Attempt To Murder: नागपुर के पुनापुर में चरित्र पर शक के चलते पति ने पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश की, जिसे पड़ोसियों की सतर्कता ने नाकाम कर दिया।

वेदांत जोशी

Husband Wife Dispute: नागपुर के पारड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुनापुर इलाके से पति-पत्नी के रिश्ते को तार-तार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ चरित्र पर संदेह के चलते एक सिरफिरे पति ने अपनी 24 वर्षीय पत्नी खुशबू तिवारी को कथित तौर पर जिंदा जलाने का प्रयास किया। गनीमत यह रही कि समय रहते पीड़िता की बहन और स्थानीय पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और महिला की जान बच पाई।

शराब की लत और लगातार प्रताड़ना

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, खुशबू और आरोपी सूरज का करीब तीन साल पुराना रिश्ता है और दोनों का एक छोटा बच्चा भी है। पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि सूरज शराब पीने का आदी है और आए दिन छोटी-छोटी बातों पर उसके साथ बुरी तरह मारपीट और मानसिक प्रताड़ना करता था। रोज-रोज के कलेश और घरेलू हिंसा से तंग आकर खुशबू कुछ समय पहले अपने बच्चे को लेकर अपनी मां के घर रहने चली गई थी।

बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा, फिर छिड़का पेट्रोल

घटना वाले दिन गुरुवार को खुशबू अपनी बहन के घर गई हुई थी। इसी दौरान सूरज वहां आ धमका और उस पर जबरन साथ चलने का दबाव बनाने लगा। जब खुशबू ने साफ इंकार कर दिया, तो आरोपी ने उसके चरित्र पर गंभीर और आपत्तिजनक आरोप लगाते हुए गाली-गलौज की। उस वक्त तो वह चला गया, लेकिन कुछ देर बाद हाथ में पेट्रोल से भरी बोतल लेकर लौटा। आरोप है कि उसने खुशबू के बाल पकड़कर उसे सड़क तक घसीटा, बेदर्दी से पीटा और फिर बोतल का पूरा पेट्रोल उसके शरीर पर उड़ेल दिया।

माचिस दिखाने पर दौड़े पड़ोसी, पुलिस ने दर्ज किया केस

पेट्रोल छिड़कने के बाद जैसे ही आरोपी ने माचिस निकालकर आग लगाने का प्रयास किया, चीख-पुकार सुनकर खुशबू की बहन और आसपास के लोग तुरंत हरकत में आ गए। लोगों को अपनी तरफ आते देख आरोपी का खौफनाक इरादा नाकाम हो गया और वह मौके से भाग निकला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़िता की शिकायत पर नागपुर पुलिस ने आरोपी सूरज के खिलाफ हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) सहित विभिन्न संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

लालकृष्ण आडवाणी की अचानक बिगड़ी तबीयत, अपोलो अस्पताल में भर्ती; जानें अब कैसी है तबीयत

CJP Tiranga March: अभिजीत दीपके-नेहा बोरा पुलिस हिरासत में, कनॉट प्लेस में कॉकरोचों ने लहराया तिरंगा

20 MSME, 300 विदेशी खरीदार और 1,000 बिजनेस मीटिंग्स, जानें वाइब्रेंट गोवा समिट की पूरी तैयारी

CJP चीफ अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, तिरंगा यात्रा से ठीक पहले पुलिस का एक्शन

हाथ में तिरंगा और दिल में धोखा, अभिजीत दिपके और CJP की तिरंगा यात्रा पर शाइना एनसी और राम कदम का तीखा प्रहार