महिला कार चालक ने दो वृद्धों को टक्कर मारी (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
नागपुर

महिला कार चालक ने दो वृद्धों को मारी टक्कर, कई फुट तक घसीटा, एक की मौत

Besa-Pipla Road: नागपुर के बेसा-पिपला रोड पर महिला कार चालक ने दो वृद्धों को टक्कर मार दी। एक को कई फुट तक घसीटा गया, जिससे मौके पर मौत हो गई। सड़क पर गड्ढे और निर्माण कार्य हादसे का कारण बने।

आंचल लोखंडे

Nagpur Accident: बेसा-पिपला रोड पर बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक महिला कार चालक ने दोपहिया वाहन पर सवार दो वृद्धों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद एक वृद्ध कार के नीचे फंस गए और महिला चालक ने नियंत्रण खो देने के कारण उन्हें कई फुट तक घसीट दिया।  स्थानीय नागरिक तुरंत मदद के लिए दौड़े और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन उपचार मिलने से पहले ही एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान पिरामिड सिटी-6, पिपला रोड निवासी रंगराव होमा पाटिल (72) के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल शाम मनोहरराव नागदेव (72) भी इसी कॉलोनी में रहते हैं।

पुलिस ने कार चालक सुनैना भास्कर ओकरे (45) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सुनैना पेशे से शिक्षिका हैं। जानकारी के अनुसार, रंगराव और शाम हमउम्र होने के कारण घनिष्ठ मित्र थे। बुधवार शाम करीब 7:30 बजे दोनों दोपहिया वाहन (क्र. MH-31 EL-8650) से बेसा चौक पर चाय पीने जा रहे थे। पिपला रोड पर लक्ष्मी मार्ट सुपर बाजार के सामने सुनैना ने अपनी कार (क्र. MH-49 BW-2742) से उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों वृद्ध सड़क पर गिर पड़े। शाम सड़क के एक ओर गिरे, जबकि रंगराव कार की चपेट में आ गए। नियंत्रण खो जाने के कारण सुनैना की कार रंगराव को कई फुट तक घसीटती चली गई।

महिला पर कार्रवाई

स्थानीय नागरिकों ने तुरंत उन्हें मेडिकल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद रंगराव को मृत घोषित कर दिया। शाम का उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही हुड़केश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। रात का समय होने के कारण पुलिस तुरंत गिरफ्तारी नहीं कर सकी, लेकिन गुरुवार सुबह महिला पर कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़े:

सड़क पर गड्ढे और निर्माण कार्य के चलते हादसा

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इस मार्ग पर लंबे समय से सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। पूरी सड़क गड्ढों से भरी है और लोगों ने अपनी सुविधा अनुसार जगह-जगह स्पीड ब्रेकर बना दिए हैं। इन्हीं असमान स्पीड ब्रेकरों के कारण बाइक उछल गई और रंगराव व शाम का संतुलन बिगड़ गया। इसी दौरान पीछे से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

नागरिकों के अनुसार, सड़क पर न तो स्ट्रीट लाइट की उचित व्यवस्था है, न ही निर्माण स्थल पर चेतावनी फलक या रेडियम संकेतक लगाए गए हैं। यही वजह है कि इस मार्ग पर आए दिन हादसे होते रहते हैं।

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर