महाराष्ट्र का मौसम (सोर्स: AI) 
नागपुर

Maharashtra Rain Alert: महाराष्ट्र में फिर लौटेगी आफत की बारिश! IMD ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट

Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में थमने के बाद मानसून फिर रफ्तार पकड़ रहा है। IMD ने मुंबई, ठाणे समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है।

आकाश मसने

Maharashtra Monsoon Return: महाराष्ट्र के किसानों और आम जनता के लिए बड़ी खबर है। पिछले कुछ दिनों से सुस्त पड़ा मानसून एक बार फिर अपनी रफ्तार पकड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार से राज्य के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेजी से बढ़ेंगी। वहीं, 20 जुलाई के बाद पूरे महाराष्ट्र में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा, जिससे राज्यभर में मूसलाधार बारिश का नया दौर शुरू होने की प्रबल संभावना है।

उमस और किसानों की बढ़ी चिंता से मिलेगी राहत

जुलाई के पहले सप्ताह में हुई जोरदार बारिश के बाद महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में 4-5 दिनों तक बरसात नहीं हुई है। इसके कारण मुंबई, ठाणे, नागपुर जैसे बड़े शहरों में उमस बढ़ गई, वहीं खरीफ की बुवाई कर चुके किसानों की चिंता भी बढ़ने लगी थी।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अरब सागर में अफगानिस्तान की ओर से आने वाली हवाओं के कारण मानसून की गति प्रभावित हुई थी। अब अनुकूल मौसमीय परिस्थितियां बनने से बारिश दोबारा सक्रिय हो रही है।

मुंबई समेत कोंकण में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने मुंबई, पालघर, ठाणे, रायगड, रत्नागिरि और सिंधुदुर्ग के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

पश्चिम महाराष्ट्र में 17 जुलाई से दिखेगा मानसून का असर

पुणे, सातारा, कोल्हापुर, सांगली और सोलापुर में बुधवार और गुरुवार को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। हालांकि पुणे, सातारा और कोल्हापुर के घाट क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 17 जुलाई के बाद पुणे में वर्षा का जोर बढ़ने का अनुमान जताया है।

उत्तर महाराष्ट्र व मराठवाड़ा में भी बारिश

नंदुरबार, धुलिया, जलगांव और नासिक में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश का अनुमान है, जबकि अहिल्यानगर में हल्की वर्षा हो सकती है। मराठवाड़ा के बीड, परभणी, नांदेड़ और हिंगोली में भी बारिश की संभावना है। छत्रपति संभाजीनगर और जालना में 16 जुलाई से वर्षा तेज हो सकती है।

विदर्भ में आज से बदलेगा मौसम

विदर्भ में आज से ही मौसम में बदलाव होने की संभावना है। नागपुर में सुबह धूप खिली रही, लेकिन दोपहर 4 बजे के बाद कई इलाकों को बूंदाबांदी हुई। हालांकि मौसम विभाग ने नागपुर के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।

वहीं विदर्भ के अकोला, अमरावती और चंद्रपुर समेत किसी भी जिले के लिए अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि 16 जुलाई से क्षेत्र में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 20 जुलाई के बाद महाराष्ट्र में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा और कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। इससे बांधों में जलस्तर बढ़ने के साथ ही बारिश के इंतजार में खड़ी खरीफ फसलों, विशेषकर सोयाबीन और कपास, को राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं किसानों पर दोबारा बुवाई का संकट भी टल सकता है।

शुद्धिकरण मामले में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, SC/ST एक्ट की धाराएं लगीं; दलितों के अपमान का आरोप

पावर, पैसा और फेम... फिर भी नौकरी से मोहभंग! आखिर क्यों UP कैडर के 13 IAS अधिकारियों ने सेवा को कहा अलविदा?

पार्टी अध्यक्ष के लिए नहीं लड़ेंगे तो दलित समाज क्या समझेगा? प्रकाश आंबेडकर का राहुल गांधी पर करारा हमला

पाकिस्तान बांग्लादेश से हैं CJP के फॉलोअर्स? सोनम वांगचुक का खुलासा, कहा- प्रशासन ने पहले ही आगाह किया था...

मैं CM बनना चाहता हूं...केशव प्रसाद मौर्य के बयान से सियासी भूचाल! 2027 चुनाव के बाद योगी की होगी छुट्टी?