प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI) 
नागपुर

Maharashtra Weather Update: मुंबई में उमस, विदर्भ में लू तो इन 24 जिलों में होगी आंधी-बारिश; जानें आज का मौसम

Maharashtra Weather Alert: महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक! मुंबई-ठाणे में भारी उमस के बीच IMD ने कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं कुछ हिस्सों में भीषण लू चलेगी।

आकाश मसने

Maharashtra 3rd June Weather Update: महाराष्ट्र पिछले दिनों कुछ जगहों पर मौसम ने करवट ली और लोगों को गर्मी से राहत दी थी, लेकिन एक बार फिर से गर्मी और उसम का दौर शुरू हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) मुंबई द्वारा जारी विशेष बुलेटिन के अनुसार, 3 जून को महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। जहां एक ओर अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी, वहीं दूसरी ओर तटीय क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।

विभागवार मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक कोंकण और गोवा इस क्षेत्र में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे गिरावट आने की संभावना है। हालांकि, 3 जून को उत्तर कोंकण के कई हिस्सों में गर्म और उमस भरी स्थिति बनी रहेगी। मध्य महाराष्ट्र भी अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा सकती है। वर्तमान में यहां तापमान 37°C से 41°C के बीच बना हुआ है, जो सामान्य से कुछ अधिक है। मराठवाड़ा में भी अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आने का अनुमान है। 2 जून तक यहां का तापमान 38°C से 41°C के आसपास दर्ज किया गया था। न्यूनतम तापमान में अगले तीन दिनों तक कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद इसमें 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

मुंबई-ठाणे में कैसा रहेगा आज का मौसम?

मौसम विभाग ने 3 जून के लिए राज्य के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। पालघर, ठाणे, मुंबई, रायगड में मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा। दोपहर या शाम के समय हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

इन जिलों में बारिश की संभावना

वहीं मौसम विभाग ने रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, नासिक, अहिल्यानगर, पुणे, कोल्हापुर सातारा, छत्रपति संभाजीनगर, बीड, लातूर, धाराशिव जिले में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान, हल्की बारिश और 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। इसके अलावा नांदेड़, हिंगोली, परभणी, जालना, सोलापुर सांगली, जलगांव, नंदुरबार और धुले में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

विदर्भ में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक विदर्भ के नागपुर, भंडारा, चंद्रपुर, गड़चिरोली गोंदिया, वर्धा और यवतमाल जिले में बिजली की कड़कड़ाहट के साथ हल्की बारिश और 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। वहीं अकोला, अमरावती और वाशिम जिले में सूरज देवता अपनी आग उगलेंगे। इससे लोगों को भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ सकता है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी