नागभवन में बनेगा वीवीआईपी गेस्ट हाउस (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
नागपुर

नगर पालिका चुनाव में BJP का लहराएगा परचम! मंत्री बावनकुले बोले- महायुति की ऐतिहासिक जीत तय

Maharashtra Municipal Elections: मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने दावा किया कि नगर पालिका व महानगर पालिका चुनावों में भाजपा-महायुति की बड़ी जीत तय है। जनादेश उनके पक्ष में बताया।

प्रिया जैस

Maharashtra Local Body Elections: राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने दावा किया कि नगर परिषद, नगर पंचायत सहित महानगर पालिकाओं में भी भाजपा-महायुति की बड़ी जीत होगी। उन्होंने कहा कि जनादेश स्पष्ट रूप से भाजपा के पक्ष में है और प्रचार के दौरान मतदाताओं का रुझान भाजपा-महायुति की ओर दिखाई दे रहा है। इसलिए नगर पालिका और आगामी महानगर पालिका चुनावों में भाजपा-महायुति की बड़ी जीत तय है।

वे नागपुर में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि जिन नगर पालिकाओं पर पहले भाजपा का कब्जा नहीं था, वे इस बार भाजपा और महायुति के पास आएंगी। कुछ स्थानों पर राष्ट्रवादी कांग्रेस के साथ और कुछ जगहों पर शिवसेना-भाजपा गठबंधन के बीच मुकाबला होगा। जहां सभी दलों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में हैं वहां मैत्रीपूर्ण मुकाबला होगा

पवार के पास अधिकार

डीसीएम अजीत पवार के संदर्भ में सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी से जुड़े फैसले लेने का अधिकार अजीत पवार के पास है। इस संबंध में राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता सुनील तटकरे, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल पटेल और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार मिलकर उचित निर्णय लेंगे।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अगले दो दिनों में मुंबई में भाजपा और शिवसेना की कोर कमेटी की बैठक होगी, जिसमें अंतिम निर्णय लिया जाएगा। पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया और विश्वास जताया कि ये दोनों महानगर पालिकाएं भाजपा-महायुति के नियंत्रण में आएंगी।

दोषियों को नहीं छोड़ा जाएगा

चंद्रपुर जिले के नागभीड़ क्षेत्र में एक किसान को कर्ज चुकाने के लिए किडनी बेचने की घटना पर उन्होंने कहा कि इस गंभीर मामले का मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने संज्ञान लिया है और एसआईटी का गठन किया गया है। अवैध साहूकारों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और संबंधित साहूकारों को गिरफ्तार किया गया है।

आगे और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। ‘सामना’ समाचार पत्र में मंत्रिमंडल पर की गई आलोचना पर उन्होंने कहा कि ‘सामना’ विपक्ष का मुखपत्र है। उनसे हमारी प्रशंसा की अपेक्षा नहीं है। विरोध करना उनका काम है और वे वही कर रहे हैं।

सहारनपुर मस्जिद पर गरमाई सियासत, मायावती ने बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की, कहा- तुरंत रोके कार्रवाई

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं