Maharashtra Mahavitaran Electricity Scheme: नागपुर राज्य में बिजली के सुबह 9 से शाम 5 बजे के बीच उपयोग पर दी जाने वाली टीओडी (टाइम ऑफ डे) छूट जुलाई 2025 से लागू होने के बाद से अब तक 70 लाख ग्राहकों को कुल 2,235 करोड़ रुपये का लाभ मिला है। इसमें 15,907 औद्योगिक ग्राहक 1,534 करोड़ रुपये के लाभ के साथ पहले स्थान पर हैं, यह जानकारी महावितरण ने दी।
राज्य में जुलाई 2025 से 10 किलोवाट से अधिक लोड वाले औद्योगिक और वाणिज्यिक ग्राहकों को सुबह 9 से शाम 5 बजे के बीच बिजली उपयोग पर छूट दी जा रही है। इन ग्राहकों को अप्रैल से सितंबर के लिए 15 प्रतिशत तथा अक्टूबर से मार्च के लिए 25 प्रतिशत तक की छूट दी जाती है। महावितरण के अनुसार, टीओडी मीटर का उपयोग करने वाले सभी वर्ग के ग्राहकों के हर महीने पैसों की बचत हो रही है।
सभी घरेलू ग्राहकों को भी पहली बार टीओडी छूट का लाभ मिलना शुरू हुआ है, चालू वितीय वर्ष में प्रति युनिट 85 पैसे की छूट दी जा रही है। स्मार्ट मीटर के माध्यम से किस समय कितनी चिजली उपयोग हुई यह माया जा सकता है। इसलिए स्मार्ट मीटर वाले घरेलू उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिल रहा है। औद्योगिक ग्राहकों में उच्चदाब, लघुदाब और पावरलूम श्रेणी को मिलाकर 43,911 ग्राहकों को कुल 1,774 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। वहीं राज्य के 11,017 उच्चदाब और लघुदाब वाणिज्यिक ग्राहकों की 239 करोड़ रुपये का लाभ मिला है।
घरेलू ग्राहकों को टीओडी लाभ शुरू होने के बाद 1,096 मिलियन यूनिट बिजली उपयोग पर 89 करोड़ रुपये का लाभ मिला है। इस अवधि में लाभलेने वाले घरेलू ग्राहकों की संख्या 69,35,388 रही।
राज्य में घर-घर स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान तेजी से चल रहा है जिससे टीओडी लाभ पाने बाले घरेलू ग्राहकों की संख्या भी बढ़ रही है। सुबह 9 से शाम 5 बजे के बीच बिजली दर में छूट का लाभ सार्वजनिक जलापूर्ति और अन्य सार्वजनिक सेवाओं को भी मिला है।
यह भी पढ़ें:-नागपुर में स्मार्ट सिटी परियोजना को नुकसान, असामाजिक तत्वों ने ट्रैफिक बूथ बनाए निशाना; कार्रवाई न होने से बढ़
इस श्रेणी के 12,989 उपभोक्ताओं को 202 करोड़ रुपये का टीओडी लाभ प्राप्त हुआ है। राज्य में सौर ऊर्जा जैसी नवीकरणीय ऊर्जा की उपलब्धता बढ़ी है जो सस्ती पड़ती है। इसी कारण महावितरण ने महाराष्ट्र विद्युत नियामक आयोग के आदेशानुसार दिन के समय बिजली उपयोग पर यह छूट लागू की है।
महावितरण ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि अधिक बिजली खपत वाले उपकरणों का उपयोग सुबह 9 से शाम 5 बजे के बीच करें, ताकि टीओडी छूट का अधिकतम लाभ लिया जा सके।