पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण अभियान, नागपुर मनपा, (सोर्स: सोशल मीडिया)  
नागपुर

नितिन गडकरी करेंगे नागपुर के 'ग्रीन महाअभियान' का आगाज; सुयोगनगर से होगी 5 लाख पौधे लगाने की शुरुआत

Nagpur World Environment Day: नागपुर में पर्यावरण संरक्षण के लिए एक वर्ष में 5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान का शुभारंभ विश्व पर्यावरण दिवस पर सुयोगनगर उद्यान से होगा।

अंकिता पटेल

Nagpur Municipal Corporation: नागपुर महानगर पालिका ने शहर के पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी से महत्वाकांक्षी अभियान पूरा करने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत आगामी एक वर्ष में शहर भर में 5 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इस महाअभियान का शुभारंभ 5 जून (विश्व पर्यावरण दिवस) को सुबह 10 बजे सुयोगनगर उद्यान से केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के हाथों होने की जानकारी महापौर नीता ठाकरे ने पत्र परिषद में दी।

उन्होंने कहा कि 5 जून से लेकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) तक शहर में पर्यावरण संरक्ष णपखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान नदियों, नालों, झीलों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई के लिए एक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

'एक पेड़ मां के नाम' से प्रेरित है अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और 'एक पेड़ मां के नाम' उपक्रम की तर्ज पर यह पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। शहर के बढ़ते तापमान को देखते हुए इसे समय की मांग बताया गया। पौधे लगाने के लिए गड्डे खोदने और मिट्टी व खाद डालने का काम अभी से शुरू किया जा रहा है, जबकि बारिश शुरू होते ही मनपा उद्यान विभाग और सामाजिक वानिकी विभाग के सहयोग से रोपण किया जाएगा। पार्षदों की सलाह से उद्यानों, नदी व झीलों के किनारों और शहर के बाहरी इलाकों में पौधे लगाए जाएंगे। इन पौधों की देखभाल के लिए अधिकारी, कर्मचारी, वरिष्ठ नागरिक, पुलिस मित्र, मोहल्ला समितियां और एनजीओ मिलकर काम करेंगे।

स्वच्छता पखवाड़े का एक्शन प्लान

  • 5 व 6 जून: पौधारोपण और झीलों की सफाई
  • 7 जून: सुबह 6:30 बजे साइकिल मैराथन।
  • 8-13 जून: उद्यानों, मैदानों, धार्मिक स्थलों, बाजारों, घाटों और पार्किंग स्थलों की सफाई।
  • 14 जून ई-कचरा (E-waste) इकट्ठा करने का विशेष अभियान।
  • 15-18 जून: अस्पतालों, सोसायटियों, विरासत स्थलों, पर्यटन स्थलों और बस्तियों की सफाई।
  • 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन।

परिवार से विरासत में मिला साहस, कारगिल युद्ध में पाक की उड़ाई थी नींद, जानें पूर्व IAF चीफ BS धनोआ की कहानी

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी; बच्ची समेत 4 की मौत

Delhi Building Collapse Live Update: अब तक 6 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जन्मदिन विशेष: जब प्यार के आगे हार गई सियासत, परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी; दिलचस्प है सचिन पायलट की कहानी

सत्य निकेतन हादसा: MCD ऑफिस में ABVP ने की तोड़फोड़, कमिश्नर के इस्तीफे की मांग पर अड़े