नागपुर

नागपुर: सांज पाडवा उत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन; विधायक देशमुख ने दी मेट्रो विस्तार की जानकारी

खापरखेड़ा में मृदगंधा महिला मंच द्वारा सांज पाडवा उत्सव का आयोजन, विधायक ने महिलाओं की प्रगति पर जोर दिया।

रूपम सिंह

Nagpur News: खापरखेड़ा में गुढ़ी पड़वा और मराठी नववर्ष के अवसर पर मृदगंधा सखी मंच द्वारा ‘सांज पाडवा मराठी मोला उत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। थर्मल पावर स्टेशन के मनोरंजन गृह क्रमांक-1 में आयोजित इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक आशीष देशमुख के हाथों दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज की महिला हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है।

अपने संबोधन में उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के सहयोग से मेट्रो सेवा कोराडी–दहेगांव मार्ग होते हुए खापरखेड़ा तक लाने के प्रयास जारी हैं।

कार्यक्रम में राजीव पोद्दार, बबलू ठाकुर, किशोर चौधरी, चंद्रशेखर लांडे, शामराव सरोदे, बड़ी गायकवाड़, सुनील पांडे, श्रीराम डाखरे, विपिन नायक, कमलेश भास्कर, स्मिता जैन, स्वाति शर्मा और उज्ज्वला लांडे सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

आयोजन को सफल बनाने में मृदगंधा महिला मंच की अध्यक्ष मंजुश्री ठाकरे सहित मीनाक्षी अभ्यंकर, केशरी नागनवरे, गीता ठाकरे, मंजुषा पांडे, सारिका जडितकर, प्रगति लकडकर, अर्चना शिरभाते, रंजीता वाहने, कविता दीदी, दीक्षा डाखरे और शारदा अढाऊ का विशेष योगदान रहा। संचालन सुवर्णा जांभुलकर ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन वैभवी मेंढेकर ने किया।

नृत्य व संगीत प्रस्तुतियों ने बांधा समां

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण योगेश जालंदर द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की वेशभूषा में दी गई प्रस्तुति रही, जिसमें उन्होंने शिवाजी महाराज के कार्यों का प्रभावी चित्रण किया।

वहीं कामठी के दिल्ली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के बैंड ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। तुषार पैठणकर, अश्विनी पांडे और रेणुका दाते के गायन तथा योगेश गजभिये, आदित्य बागड़े और वैशाली अंडरस्कर की नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां