नागपुर धोखाधड़ी, जमीन नामांतरण, महिला से ठगी, (सोर्स: सौजंय AI)  
नागपुर

'मैं तहसील में काम करता हूं' कहकर महिला को लगाया लाखों का चूना, आरोपी पर केस दर्ज

Nagpur Fraud Case News: नागपुर के न्यू कामठी क्षेत्र में जमीन नामांतरण कराने आई महिला से तहसील कर्मचारी बनकर आरोपी ने 15.07 लाख रुपये की कथित ठगी कर ली।

अंकिता पटेल

Nagpur Land Transfer Scam: नागपुर न्यू कामठी थाने में पिता की जमीन को अपने नाम पर करवाने के प्रयास कर रही महिला से 15,07,000 रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी का नाम निमखेड़ा निवासी स्वप्निल क्षीरसागर (35) बताया गया है। जानकारी के अनुसार, खैरी, कामठी निवासी मेघा रितेश धोपटे (29) ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि गादा गांव में कृषि भूमि है।

मेघा 20 नवंबर 2023 को इस जमीन को अपने नाम करवाने के लिए कामठी स्थित तहसील कार्यालय में गई हुई थी। इसी दौरान उन्हें एक व्यक्ति मिला। उसने मेघा से पूछा कि तुम हरिचंद्र की बेटी हो न। व्यक्ति ने अपना नाम स्वप्निल बताया और कहा कि वह इसी तहसील ऑफिस में नौकरी करता है और उसके पिता को अच्छे से जानता है।

अफसरों को भी उनके हिस्से के देने होंगे पैसे !

विश्वास में आकर मेधा ने उसे अपना काम बता दिया, स्थानित ने कहा कि मेधा के नाम जमीन करवा देगा लेकिन इसके लिए पैसे लगेंगे, वहीं खेत का 7/12 बैंक ऑफ इंडिया में गिरवी रखा है। पैरो में बड़े अधिकारियों को भी पैसा खिलाना पड़ेगा, झांसे में आकर मेधा ने उसे पैसे देने शुरू कर दिये।

उसने 20 नवंबर 2023 से 21 मई 2026 के बीच कुल 15,06,000 रुपये दे दिए लेकिन स्वप्निल ने उक्त काम करके नहीं दिया, संदेह बढ़ने पर मेधा ने कामठी तहसील कार्यालय में जांच की तो पता चला कि कहां स्वप्निल क्षीरसागर नाम का कोई कर्मचारी है ही नहीं। अपने साथ हुई घोखाबड़ी समझ आते ही मेषा ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है। जब जारी है।

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल

Muzaffarnagar Road Accident: रोडवेज बस ने बाइकों को मारी जोरदार टक्कर, 3 साल की बच्ची समेत 5 की मौत

Explainer: बंगाल में क्यों गरमाई फिश पॉलिटिक्स? जानिए बंगाली अस्मिता, मछली का कनेक्शन और पूरे विवाद की वजह