घरेलू गैस सिलेंडर, एलपीजी दुरुपयोग, होटल-ढाबे, आपूर्ति विभाग, (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो) 
नागपुर

नागपुर में होटल-ढाबों पर धड़ल्ले से चल रहे घरेलू गैस सिलेंडर, टपरियों से फास्ट फूड सेंटर तक, नियमों की अनदेखी

Nagpur Domestic LPG Cylinder: नागपुर में कई होटल, ढाबों और फास्ट फूड केंद्रों पर घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के कथित अवैध उपयोग के मामले सामने आ रहे हैं। आपूर्ति विभाग कार्रवाई अभियान चला रहा है।

अंकिता पटेल

Nagpur Commercial Establishments: व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच नागपुर शहर में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का अवैध उपयोग चिंताजनक स्तर तक पहुंच गया है। शहर के अनेक होटल, ढाबे, चाय-नाश्ते की टपरियां, फास्ट फूड सेंटर और छोटे व्यावसायिक प्रतिष्ठान खुलेआम घरेलू गैस सिलेंडर पर अपना कारोबार चला रहे हैं।

इतना ही नहीं, स्थानीय लोगों का दावा है कि कुछ सरकारी कार्यालय परिसरों के आसपास टपरियों पर भी घरेलू सिलेंडरों का उपयोग खुलेआम किया जा रहा है। बता दें कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग नियमों का सीधा उल्लंघन माना जाता है। हाल के दिनों में शहर में ऐसे कई मामलों में सिलेंडर जब्त किए गए हैं और कार्रवाई की गई है। नागपुर के आपूर्ति विभाग के अनुसार अभियान स्वरूप कार्रवाई कई जा रही है।

जोखिम, सुरक्षा पर बड़ा सवाल

घरेलू सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग केवल नियमों का उल्लंघन नहीं बल्कि गंभीर सुरक्षा जोखिम भी है। छोटी दुकानों और टपरियों में बिना सुरक्षा मानकों के गैस का उपयोग आगजनी और विस्फोट जैसी घटनाओं को न्योता दे सकता है। पिछले कुछ महीनों में प्रशासन द्वारा चलाए गए अभियानों में होटलों, ढाबों और खाद्य प्रतिष्ठानों से घरेलू सिलेंडर जब्त कर कानूनी कार्रवाई की गई है।

अभियान स्वरूप की जा रही कार्रवाई

कमर्शियल गैस का व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, टपरियों, ठेलो, होटलों पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। यह पूर्णतः अवैध है। इस पर नियंत्रण के लिए शहर में अन्न आपूर्ति विभाग द्वारा अभियान स्वरूप कार्रवाई की जा रही है। आगे भी नियमित कार्रवाई जारी रहेगी। शिकायत मिलने पर भी विभाग तुरंत कार्रवाई करता है। -नागपुर (शहर),एफडीओ, शालिनी गेडाम 

कीमतों का अंतर बना बड़ी वजह

ग्राहक संगठनों से जुड़े जानकारों का कहना है कि घरेलू और व्यावसायिक सिलेंडरों के बीच कीमत का बड़ा अंतर इस प्रवृत्ति को बढ़ावा दे रहा है। 2 दिन पहले ही फिर से 19 किलोग्राम वाले व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर के दाम में 43 रुपए की वृद्धि हुई है। इससे होटल और खानपान व्यवसायों की लागत में भी इजाफा हो गया है। वहीं छोटी-छोटी होटलों, टपरियों के लिए महंगा कमर्शियल सिलेंडर मुश्किल पैदा कर रहा है।

Delhi Building Collapse Live Update: अब तक 5 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जन्मदिन विशेष: जब प्यार के आगे हार गई सियासत, परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी; दिलचस्प है सचिन पायलट की कहानी

सत्य निकेतन हादसा: MCD ऑफिस में ABVP ने की तोड़फोड़, कमिश्नर के इस्तीफे की मांग पर अड़े

शंकराचार्य को झूठे केस में फंसाने की साजिश? प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर जांच के दिए आदेश

सत्य निकेतन हादसा: जिस PG में रहते थे छात्र, अंदर कैसी थी बिल्डिंग? देखें द हॉस्टल डेज की तस्वीरें