नागपुर मौसम, गर्मी से राहत, प्री-मानसून बारिश,(सोर्स: सौजन्य AI) 
नागपुर

झुलसते नागपुर में गर्मी से राहत के संकेत, विदर्भ में 15 जून तक मानसून की दस्तक; 8 जून को आंधी-बारिश का अलर्ट

Nagpur Pre Monsoon Update: भीषण गर्मी से जूझ रहे नागपुर में राहत के संकेत हैं। 8 जून को तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि 15 जून तक मानसून विदर्भ पहुंच सकता है।

अंकिता पटेल

Nagpur Weather Rain Alert: नागपुर जिले में बीते करीब सवा महीने से लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से शहरवासी बेहाल हो गए हैं। अब सिटी को बारिश की बूंदों का इंतजार है। वातावरण सकारात्मक बना रहा तो मानसून 15 जून के आसपास विदर्भ में दस्तक दे सकता है। हालांकि उसके पहले प्री- मानसूनी वारिश की शुरुआत होगी।

8 जून को आंधी-बारिश के आसार, गर्मी से राहत की उम्मीद

मौसम विभाग की संभावना सही साबित हुई तो 8 जून को सिटी में तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। दिन तप रहा है और देर रात तक हवा में गर्मी बरकरार है। अब इस तपती, झुलसाती व बेजार करती गर्मी से राहत पाने बारिश का इंतजार बेसब्री से हो रहा है। सिटी का पारा 40 डिसे के पार ही चल रहा है। शनिवार को भी सिटी का अधिकतम तापमान 41.6 डिसे दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 28.4 डिसे दर्ज हुआ। सूर्योदय का समय शाम 6:30 बजे के आसपास हो गया।

12 जून तक राहत नहीं

मौसम विभाग की संभावनाओं से तो लगता है कि 12 जून तक शहरवासियों को किसी तरह की राहत नहीं मिलने वाली है। हालांकि 8 जून को बारिश के संकेत हैं लेकिन 12 जून तक आंशिक बदराया मौसम यानी धूप-छांव का मौसम रहने की संभावना है।

इस दौरान तापमान में कमी की जगह बढ़ोतरी हो सकती है। विभाग ने संकेत दिये हैं कि सिटी का अधिकतम तापमान 43-44 डिसे और न्यूनतम तापमान 27-28 डिसे तक बना ही रहेगा। बता दें कि पिछले वर्ष मानसून समय से पहले विदर्भ पहुंचा था लेकिन गडचिरोली तक आकर कमजोर हो गया था।

आगामी मौसम का अनुमान

अवधि संभावित मौसम तापमान
8 जून तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना —
9 से 12 जून आंशिक बदली, धूप-छांव का मौसम अधिकतम 43-44°C
9 से 12 जून रात में गर्मी बरकरार न्यूनतम 27-28°C
15 जून के आसपास विदर्भ में मानसून की संभावित दस्तक —

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए