हैंडलूम मार्केट (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

घर का लुक बदल रहे हैंडलूम आइटम्स, दिवाली के पास आते ही डेकोरेट वस्तुओं की बढ़ी डिमांड

Handloom Market: दिवाली के करीब आते ही शहर के गांधीबाग का हैंडलूम बाजार घर सजाने वाले आइटम्स से सज चुका है। दुकानों पर विभिन्न तरह के आकर्षक आइटम्स लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहे हैं।

प्रिया जैस

Nagpur Business: आज समय बदलने के साथ लोग जिस तरह अपने आपको स्टाइलिश बना रहे हैं उसी तरह वे अपने घर की सजावट को भी उतना ही अच्छा बनाना चाहते हैं। सभी यही कोशिश करते हैं कि उनका घर सबसे अच्छा दिखे। चाहे वह छोटा हो या बड़ा, सबको अपना घर प्यारा लगता है। जैसे-जैसे दिवाली पास आ रही है वैसे-वैसे गांधीबाग के हैंडलूम मार्केट में भीड़ बढ़ती जा रही है।

आजकल एक ऐसा नया ट्रेंड चला है कि थोड़े से पैसों में लोग अपने घर को मार्केट में आए एक से बढ़कर एक डोर और विंडो पर्दे, सोफासेट कवर, बेडशीट का सेट और कई अन्य डेकोरेट वस्तुओं से सजाने में लगे हुए हैं।

कलर कॉम्बिनेशन पर जोर

व्यापारियों के अनुसार आज लोगों के घरों का कंसेप्ट बहुत कुछ बदल गया है। आज हर किसी की तमन्ना होती है कि उसका घर किसी ड्रीम हाउस की तरह नजर आए, ताकि जब भी वो घर आए तो उसे ऐसा माहौल मिले कि उसकी सारी थकान उतर जाए। अभी इस कंसेप्ट पर बन रहे घरों में सारी सजावटी चीजें एक जैसे काम्बिनेशन की होने पर ध्यान दिया जा रहा है। वहीं दिवाली जैसे त्योहार पर सभी अपने घर की पुरानी चीजों को बदलकर नई कर देना चाहते हैं। यही वजह है कि इन दिनों लेटेस्ट डिजाइन के सिंथेटिक व जूट के पर्दे, सादी व फर की कुशन, सोफा कवर, फुट मैट, कारपेट, मुड्ढे सेट, वालपेपर और बेडशीट्स के अलावा स्टाइलिश पिलो कवर के सुकून भरे रंगों और डिजाइन्स की खरीदी अधिक हो रही है। दिवाली पर इनकी डिमांड काफी अधिक बढ़ जाती है।

अब रेडीमेड का जमाना

पहले लोग दिवाली हो या कोई से भी त्योहार में कपड़ा खरीदकर घर में पर्दे तैयार किया करते थे लेकिन अब ट्रेंड पूरी तरह से बदल चुका है। अब लोगों को सब रेडीमेड चाहिए। रेडीमेड वस्तुओं में उन्हें एक से बढ़कर एक वस्तुएं उसी खर्च में मिल जाती हैं। अभी हैंडलूम शॉप में ड्राइंग रूम, बेडरूम और डाइनिंग हाल के साथ ही घर के हर कोने को सजाने-संवारने का सारा सामान मिल जाता है।

वहीं सोफा वीविंग, टिशू, कसीदाकरी, कट वर्क, नेट, सिल्क और कॉटन के साथ प्लेन और प्रिंट में सोफा कवर मौजूद हैं। इन्हीं के काम्बिनेशन में छोटे-बड़े मुलायम कुशन कवर खरीदी जमकर हो रही है क्योंकि ये फैशन में हैं। इनकी ढेर सारी वैरायटी बाजार में हैं। वहीं घर के आर्च व सेंटर डोर में लगाने के लिए डोरी कर्टन, थ्रेड कर्टन, वुडन कर्टन की भी अच्छी डिमांड है। सारा माल मुंबई, सूरत और पानीपत से भी आता है। पर्दों और सोफा कवर के साथ अन्य की रेंज 150 से 1500 रुपये तक जाती है।

चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रदर्शन, वित्त मंत्री हरपाल चीमा के घर का घेराव, 180 शिक्षक हिरासत में लिए गए

वकील कॉकरोच नहीं हो सकता... मनन मिश्रा का CJP और AAP को दो टूक जवाब, कहा- दम है तो चुनाव लड़ो

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें, संगठन और चुनावी रणनीति पर मंथन

तीन भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट ने CBSE को दिया बड़ा झटका, नेटिव शब्द पर उठाए गंभीर सवाल

जाट समुदाय का अपमान अखिलेश को पड़ेगा भारी? मायावती ने SP के रवैये पर किया प्रहार, यूपी में बढ़ा सियासी टकराव