सोना-चांदी का नया रिकॉर्ड (डिजाइन फोटो) 
नागपुर

सोना-चांदी की कीमतें हुईं बेकाबू, पुराने रिकॉर्ड हुए ध्वस्त, पिछले 8 दिनों में GST ने बिगाड़ा खेल

Gold-Silver Rate: सोने और चांदी के भाव अब आसमान छूने लगे है। इसकी मार आम आदमी पर पड़ रही है। पिछले 8 दिनों में जिस तेजी से सोने-चांदी के भाव में उछाल आया है, उससे सराफा बाजार भी हिल गया है।

प्रिया जैस

Nagpur Business: सोना और चांदी की कीमतें बेकाबू हो गई हैं। यह रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही हैं। आम लोगों के लिए इन्हें खरीद पाना अब पहुंच के बाहर है। खासतौर से उन्‍हें ज्‍यादा चिंता है जिनके घरों में शादी-ब्‍याह है। अगले महीने 1 नवंबर को तुलसी विवाह के बाद शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा लेकिन सोना में जिस तरह की आग लग गई है उससे परेशानी बढ़ गई है।

हर कोई अब इसमें गिरावट की आस लगाए बैठा है लेकिन कीमतें हैं कि थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। अमेरिका में सरकारी कामकाज ठप होने से बढ़ी अनिश्चितता और वैश्विक स्तर पर मजबूत रुझानों के चलते बुधवार को भी सोना दौड़ा। स्थानीय सराफा बाजार में सोना की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बनाया।

जीएसटी के साथ उछाल

इसके भाव 2,300 रुपये की ऊंची छलांग लगाते हुए 1,22,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गये जो कि जीएसटी के साथ देखें तो 1,25,600 रुपये के साथ आसमान पर पहुंचकर झटका दे रहा है। वहीं चांदी 3,400 रुपये उछलकर बिना जीएसटी के साथ जहां 1,54,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई वहीं 3 प्रश जीएसटी के साथ 1,57,500 रुपये पर पहुंचकर 1,60,000 के आंकड़े को छूने के लिए बेताब नजर आ रही है।

  • 1.25 लाख से ऊपर पहुंचा जीएसटी के साथ गोल्ड
  • 1.57 लाख से ऊपर पहुंची चांदी टैक्स सहित
  • 2,300 रुपये उछला सोना एक झटके में
  • 3,400 रुपये महंगी हुई चांदी
  • 5,600 रुपये महंगा हुआ सोना 8 दिनों में
  • 8,600 रुपये बढ़े चांदी के भाव 8 दिनों में

प्रभावित हो रहा है सराफा व्यापार

दिवाली जैसे त्योहार से पहले सोना-चांदी के भाव में हो रही बेतहाशा वृद्धि की वजह से न केवल आम लोग इससे दूर हो रहे हैं बल्कि इसकी वजह से सराफा बाजार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। हालत यह है कि धनतेरस के आने से पहले ज्वेलरी दुकानों पर लगने वाली ग्राहकों की भीड़ कम होती नजर आ रही है।

1 अक्टूबर को सोना 1,17,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,45,900 रुपये प्रति किलोग्राम चल रही थी। पिछले एक हफ्ते में सोना जहां 5,600 रुपये महंगा हो गया वहीं चांदी 8,600 रुपये उछलकर अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। सोना-चांदी के दामों में हर दिन हो रही वृद्धि के चलते सराफा बाजार प्रभावित हो रहा है।

त्योहार के मौसम के बावजूद ज्वेलरी दुकानों पर ग्राहकों की संख्या कम नजर आ रही है। छोटे सराफा व्यापारियों का कहना है कि दुकान पर ग्राहक नहीं के बराबर आ रहे हैं। ऐसे में एक तरफ बैंक लोन का प्रेशर है वहीं दूसरी तरफ दुकान के कर्मचारी का भुगतान से लेकर किराया और मेटेंनेंस की चिंता है, जब बिक्री ही नहीं होगी तो आखिर कैसे व्यवसाय चलेगा।

हफ्तेभर में इस तरह बढ़े दाम

तिथि सोना चांदी
1 अक्टूबर 1,17,000 1,45,900
2 अक्टूबर 1,17,600 1,46,500
4 अक्टूबर 1,17,800 1,47,900
6 अक्टूबर 1,19,700 1,51,000
7 अक्टूबर 1,20,300 1,51,100
8 अक्टूबर 1,22,600 1,54,500

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा

खड़गे के मंच शुद्धिकरण मामले पर भड़के राहुल, BJP-RSS पर बोला बड़ा हमला, धामी सरकार से की FIR दर्ज करने की मांग

सरकार खुद कर रही घोटाला... मोदी सरकार पर भड़के मुरली मनोहर जोशी, कहा- शिक्षा नीति में भ्रष्टाचार का बोलबाला

दलित बच्चों से टॉयलेट साफ करवाते हैं...BJP-RSS पर भड़के राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे के लिए मांगा इंसाफ

PM मोदी उज्बेकिस्तान के दौरे पर रवाना, मध्य एशिया में अपनी तकत बढ़ाएगा भारत, SCO समिट में भी होंगे शामिल