प्रतिकात्मक तस्वीर 
नागपुर

दिन में केवल 15 मिनट मिल रहा पानी, राकां ने OCW अधिकारी का किया घेराव

नवभारत डेस्क

नागपुर. अभी गर्मी शुरू भी नहीं हुई और कुछ इलाकों में पानी की समस्या सिर उठाने लगी है. मध्य नागपुर के मोमिनपुरा, भानखेड़ा, अंसारनगर, गांजाखेत, डोबी, टिमकी, पांचपावली, तकिया, हंसापुरी आदि कई क्षेत्रों में बीते 20 दिनों से केवल 15 मिनट ही नलों में पानी दिया जा रहा है.

राकां मध्य नागपुर अध्यक्ष रिजवान अंसारी के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने सतरंजीपुरा जोन ओसीडब्ल्यू कार्यालय के प्रचालन व अनुरक्षण अधिकारी नितिन गुल्हाने का घेराव कर पानी की समस्या के निराकरण की मांग की.

समस्या के निदान नहीं होने पर तीव्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई. अधिकारी ने आश्वस्त किया कि 1 महीने के भीतर 24 घंटे लाइन चालू कर दी जाएगी. शिष्टमंडल में मो. इद्रीस, जावेद खान, रियाज़ खान, मो. जावेद अंसारी, मो. वसीम अंसारी, हसन मलिक, अजलान शेख, सकलैन शेख, सादिक अंसारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे.

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कोलकाता में FIR, मांस न खाने की सलाह देकर घिरे बाबा बागेश्वर; BJP भी दूरी बनाई

PM Modi Mumbai Visit: ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल हुए पीएम मोदी, बोले- सरकार में मेरे 25 साल पूरे

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले मुंबई में बड़ी सुरक्षा चूक, PMO के फर्जी ID और बंदूक के साथ 2 संदिग्ध गिरफ्तार

वडोदरा में Gen-Z के बीच पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, फिल्म धुरंधर के गाने पर ली ग्रैंड एंट्री; देखें Video

चौकीदार चोर है, टिप्पणी केस में बढ़ी राहुल गांधी की मुश्किलें! बॉम्बे HC ने केस रद्द करने से किया इनकार