FIle Pic 
नागपुर

होटल बुकिंग के नाम पर ठगी

नवभारत डेस्क

नागपुर. होटल बुकिंग के नाम पर अज्ञात आरोपियों ने एक व्यक्ति को 16,800 रुपये का ऑनलाइन चूना लगा दिया. ओमकार नगर चौक, नागपुर निवासी नरेन्द्र किशोर सोलंकी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

जानकारी के अनुसार नरेन्द्र ने होटल बुक करने के लिए इंटरनेट से नंबर निकाला. प्राप्त हुए नंबर पर पीड़ित ने संपर्क किया और होटल बुकिंग करने के लिए बात की. आरोपियों ने पीड़ित को होटल बुकिंग के लिए 50 प्रश पेमेंट एडवांस देने को कहा. पीड़ित ने यूपीआई के जरिए 16,800 रुपये ट्रांसफर कर दिए.

बावजूद इसके होटल बुकिंग कन्फर्म नहीं हुई. धोखाधड़ी का पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की. पुलिस की साइबर सेल ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. जांच जारी है.

प्रवेश वर्मा मंत्री हैं या गुंडे? हुसैन दलवई का पीएम मोदी से सवाल, क्या मंत्री को बर्खास्त करेगी भाजपा?

ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे...बेला एस्टेट में 729 में से बचा महज 1 वोटर, चुनाव आयोग पर भड़के राहुल गांधी

ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो क्या कटेगी बिजली? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये सुझाव

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज