नागपुर के 6 इंजीनियरिंग कॉलेजों में 320 प्रवेश रद्द प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
नागपुर

फर्जी सर्टिफिकेट पर एडमिशन का खेल! नागपुर के 6 इंजीनियरिंग कॉलेजों के 320 प्रवेश रद्द, NSUI ने खोला मोर्चा

Nagpur Engineering Colleges: नागपुर के 6 इंजीनियरिंग कॉलेजों में हिंदी भाषाई अल्पसंख्यक कोटे के तहत 320 छात्रों के प्रवेश को एआरए ने मंजूरी नहीं दी। जांच में संदिग्ध दस्तावेज और सर्टिफिकेट मिले।

अंकिता पटेल

Nagpur Hindi Minority Quota Admission: महाराष्ट्र प्रवेश नियामक प्राधिकरण (एआरए) ने नागपुर के 6 इंजीनियरिंग कॉलेजों में हिंदी भाषाई अल्पसंख्यक कोटा के तहत 320 छात्रों के प्रवेश को मंजूरी देने से इनकार कर दिया है लेकिन अभी भी कॉलेज और उसके एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई होना बाकी है। तकीनीकी शिक्षा निदेशालय (डीटीए) और एआरए द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के दस्तावेजों की जांच के दौरान दस्तावेजों में बड़े पैमाने पर खामियां पाई गई थीं।

कई छात्रों के पास दो-दो ट्रांसफर, लिविंग सर्टिफिकेट मिले। एक में उनकी मूल मातृभाषा (मुख्य रूप से मराठी) दर्ज थी, जबकि दूसरे फर्जी सर्टिफिकेट में 'हिंदी' दर्शाकर अल्पसंख्यक कोटे का लाभ उठाने की कोशिश की गई थी।

फर्जी दस्तावेजों का खुलासा, NSUI ने उठाया मामला

इसके अतिरिक्त, एक ही प्राचार्य के अलग-अलग हस्ताक्षर वाले संदिग्ध दस्तावेज भी बरामद हुए। एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने 9 जून और 16 जून को तकीनीकी शिक्षा निदेशालय के समक्ष यह मामला मजबूती से उठाया था और कॉलेज और उसके एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन किया गया था।

इस पूरे फर्जीवाड़े का पर्दाफाश एनएसयूआई के ठोस प्रयासों से संभव हुआ। पदाधिकारियों में अजीत सिंह, वैष्णवी भारद्वाज, आशीष मंडापे, प्रणय ठाकुर, विद्यासागर त्रिपाठी, दयाशंकर साहू और रॉयल गेडाम के नेतृत्व में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया था जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया।

ARA द्वारा सुनवाई और अंतिम फैसला

एआरए द्वारा बुलाई गई विशेष सुनवाई में छात्र और अभिभावक उपस्थित हुए, जब उनसे वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वे अपनी पात्रता साबित करने में असमर्थ रहे। नतीजतन एआरए ने सभी 320 अवैध प्रवेशों को खारिज कर दिया।

BJP पर जेन-जी को भरोसा नहीं...नितिन नबीन की आउटरीच कमेटी पर विपक्ष का हमला, बोले- CJP आंदोलन से डरी सरकार

नई टीम के साथ आगामी चुनावों के लिए BJP का मेगा प्लान, नितिन नबीन की बैठक में संगठन से लेकर रणनीति पर चर्चा

Explainer: कभी आग की भट्टी तो कभी समंदर, जानिए भारत के हाईटेक शहरों की सड़कों का पूरा सच, कहां हो रही चूक?

सत्र खत्म, लेकिन सत्रावसान नहीं, क्या परिसीमन पर विशेष सत्र की तैयारी? जयराम रमेश का शाह से तीखा सवाल

कागज के हवाई जहाज से रॉकेट तक... नेशनल स्पेस डे पर PM मोदी ने युवाओं को दिया बड़ा संदेश