ड्रंकन ड्राइव, पुलिस कार्रवाई, गिट्टीखदान, युवक गिरफ्तार, (सोर्स: सौजन्य AI) 
नागपुर

नागपुर में 'सड़क पर संग्राम': नाकाबंदी के दौरान पुलिस पर भड़का बाइक सवार, हाथापायी के बाद आरोपी अरेस्ट

Nagpur Drunk Driving: नागपुर में ड्रंकन ड्राइव कार्रवाई का विरोध करते हुए एक युवक ने पुलिसकर्मियों से विवाद, हाथापाई और धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है।

अंकिता पटेल

Nagpur Drunk Driving Traffic Check: नागपुर ड्रंकन ड्राइव की कार्रवाई का विरोध करते हुए एक युवक ने पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के साथ जमकर विवाद किया। गालीगलौज कर हाथापायी की और जान से मारने की धमकी देने लगा। गिट्टीखदान पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। सदर ट्रैफिक जोन के हेड कांस्टेबल सचिन गौरी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। आरोपी वाड़ी निवासी प्रिन्स बनसोड (20) बताया गया।

29 मई की रात सब-इंस्पेक्टर कासदेकर, सचिन और अन्य सहकर्मी पुलिस लाइन टाकली के समीप गैस गोदाम के पास बैरकेडिंग करके ड्रंकन ड्राइव की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एमएच.31 सीएन. 3971 नंबर की बाइक पर सवार गुलमोहर विला, मानकापुर निवासी तरल उज्ज्वल थोरात (20) को रोका। जांच करने पर उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। पहले तो उसने बचकर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसे कार्रवाई के लिए सदर कार्यालय ले गई।

थाने में दबंगई, पुलिसकर्मियों से की धक्का-मुक्की

इसी बीच तरल का दोस्त प्रिन्स वहां पहुंच गया। वह किसी दबंग की तरह कुर्सी पर पैर ऊपर करके बैठ गया। सचिन ने उसे ठीक तरह बैठने की सलाह दी। इस बात से प्रिन्स बौखला गया और गालीगलौज कर हाथापायी की। 'मुझे पहचानता नहीं क्या, 3 मर्डर हैं मेरे ऊपर, तेरा भी मर्डर करूंगा' कहकर धमकाने लगा।

इसके बाद भी प्रिन्स विवाद कर रहा था, इंस्पेक्टर सुहास चौधरी ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह उनसे भी विवाद करने लगा और धक्का-मुक्की की। उन्हें भी निलंबित करवाने की धमकी देने लगा। आखिर कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी देकर प्रिन्स के खिलाफ सदर थाना में शासकीय काम में बाधा निर्माण करने का मामला दर्ज किया गया।

शुद्धिकरण मामले में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, SC/ST एक्ट की धाराएं लगीं; दलितों के अपमान का आरोप

पावर, पैसा और फेम... फिर भी नौकरी से मोहभंग! आखिर क्यों UP कैडर के 13 IAS अधिकारियों ने सेवा को कहा अलविदा?

पार्टी अध्यक्ष के लिए नहीं लड़ेंगे तो दलित समाज क्या समझेगा? प्रकाश आंबेडकर का राहुल गांधी पर करारा हमला

पाकिस्तान बांग्लादेश से हैं CJP के फॉलोअर्स? सोनम वांगचुक का खुलासा, कहा- प्रशासन ने पहले ही आगाह किया था...

मैं CM बनना चाहता हूं...केशव प्रसाद मौर्य के बयान से सियासी भूचाल! 2027 चुनाव के बाद योगी की होगी छुट्टी?