Highlights
पिछले साल की दिवाली के मुकाबले पिस्ता की कुछ किस्मों के दाम 60-70% तक बढ़ने का दावा है।
अमेरिकी बादाम की कीमत 800-900 से बढ़कर 1,150-1,200 प्रति किलो बताई गई है।
अमेरिकी ग्रीन पिस्ता 1,700 से बढ़कर करीब 2,700 प्रति किलो पहुंच गया है।
पेशावरी पिस्ता की कीमत 4,000 प्रति किलो के आसपास बताई गई है।
सूखी खजूर के दाम 350-400 से बढ़कर 500-550 प्रति किलो बताए गए हैं।
Dry Fruits Price Hike 2026: इस दिवाली गिफ्ट देना महंगा पड़ सकता है क्योंकि ड्राई फ्रूट्स की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं। सितंबर 2025 से जीएसटी में कटौती के बावजूद पिछले वर्ष के मुकाबले अभी इनके दाम 70% तक बढ़ गए हैं।
सितंबर 2025 में नट्स पर जीएसटी को 12% से घटाकर 5% कर दिया गया था। व्यापारियों और इंपोर्टर्स का कहना है कि त्योहारों के दौरान ज्यादा मांग की वजह से कीमतें और भी बढ़ सकती हैं। पिछली दिवाली के मुकावले पिस्ता की कीमतों में 60-70% और बादाम को कीमतों में 25% की बढ़ोतरी हुई है।
ईरान और अफगानिस्तान जैसे देशों से सप्लाई में गिरावट आई है। साथ ही दुनिया भर में बादाम का कम उत्पादन हुआ है। साथ ही ट्रांसपोर्ट का ज्यादा खर्च बढ़ा है और रुपये के कमजोर होने से इंपोर्ट चार्ज बढ़ गया है।
जो अमेरिका का बादाम पिछले वर्ष 800 से 900 रुपये चल रहा था। वह इस बार काजू को पीछे छोड़ते हुए 1,150 से 1,200 रुपये पर जा पहुंचा है। वहीं पेशावरी पिस्ता दुगुना महंगा होकर 4,000 रुपये से ऊपर चला गया है। वहीं पिछले वर्ष 1,700 रुपये प्रति किलो पर चल रहा अमेरिकन ग्रीन पिस्ता इस बार 2,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।
किराना व्यापारी पवन वाधवानी बताते है कि बादाम, पिस्ता, किशमिश, अखरोट वगैरह समेत लगभग सभी नट्स और ड्राई फ्रूट्स की कीमतें अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर हैं। पिछली दिवाली के मुकाबले काजू की कीमतों में 5-8% खजूर में 5-10% और बादाम में 25% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।
मिठाइयों में इस्तेमाल होने वाले पेशावरी पिस्ता की कीमत रिकॉर्ड 4,000 प्रति किलो तक पहुंच गई है, जो अभी लगभग 40% बढ़ गया है। पिछले वर्ष इसकी कीमत 2,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से ईरान और अफगानिस्तान से नट्स और ड्राई फ्रूट्स मंगाने में सप्लाई की दिक्कतें आ रही है।
खजूर का मुख्य स्रोत मिडिल ईस्ट है और वहां से फेट का खर्च बढ़ने के कारण खजूर की कीमतें बढ़ गई हैं। पिछले वर्ष जो सूखी खजूर 350 से 400 रुपये चल रही थी, वह अभी बढ़कर 500 से 550 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं गीली खजूर 210 से 200 रुपये प्रति किलो पर चल रही है।
| ड्राईफ्रूट (Dry Fruits) | अक्टूबर-2025 (भाव प्रति किलो ₹ में) | अक्टूबर-2026 (भाव प्रति किलो ₹ में) |
|---|---|---|
| काजू | 800 - 850 | 900 - 950 |
| बादाम | 800 - 900 | 1,150 - 1,200 |
| ग्रीन पिस्ता | 1,600 - 1,700 | 2,600 - 2,700 |
| पेशावरी पिस्ता | 2,500 - 2,600 | 4,000 - 4,200 |
| 2 पीस अखरोट | 1,300 - 1,500 | 1,400 - 1,600 |
| अंजीर | 1,200 - 1,300 | 1,400 - 1,600 |
| सूखी खजूर | 350 - 400 | - |
पिछले दो महीनों में कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। भारत के लिए खजूर का मुख्य स्रोत मिडिल ईस्ट है और वहां से फ्रेट का खर्च बढ़ने के कारण खजूर की कीमतें बढ़ गई है। इसके साथ ही सप्लाई चैन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गई है।
इसके चलते लोगों को ड्राइ फ्रूट्स खाना काफी अधिक महंगा पड़ रहा है। अब जल्द ही दिवाली आने वाली है, जिसमें ड्राईफ्रूट्स के गिफ्ट पैक देने का चलन काफी अधिक बढ़ गया है, लेकिन इस बार ड्राईफ्रूट्स महंगे होने से इस पर यह गिफ्ट देना भी लोगों को महंगा पड़ेगा।