स्पेशल ट्रेन (सोर्स - सोशल मिडिया)  
नागपुर

मुंबई-नागपुर रूट पर यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए वीकेंड स्पेशल ट्रेन का ऐलान, इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज

Nagpur Special Train: मध्य रेल ने मुंबई (सीएसएमटी) और नागपुर के बीच 27 जून को वीकेंड स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन दादर, नासिक, भुसावल और अकोला जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

रूपम सिंह

Mumbai Nagpur Special Train Updates: यात्रियों की बढ़ती संख्या और अतिरिक्त यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए मध्य रेल ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) और नागपुर के बीच वीकेंड स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इस विशेष सेवा का उद्देश्य सप्ताहांत में यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक सुविधा उपलब्ध कराना है।

27 जून को चलेगी विशेष ट्रेन

मध्य रेल के अनुसार ट्रेन संख्या 01021 वीकेंड स्पेशल 27 जून को दोपहर 12:30 बजे सीएसएमटी से रवाना होगी और उसी दिन रात 3:45 बजे (15:45 बजे) नागपुर पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 01022 27 जून को रात 9:40 बजे (21:40 बजे) नागपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 1:50 बजे (13:50 बजे) सीएसएमटी पहुंचेगी।

इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव

यात्रियों की सुविधा के लिए यह विशेष ट्रेन दादर, ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, मूर्तिजापुर, बडनेरा, धामनगांव और वर्धा सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इससे मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ क्षेत्र के यात्रियों को भी इस सेवा का लाभ मिलेगा।

सप्ताहांत यात्रियों को मिलेगा लाभ

मध्य रेल का मानना है कि वीकेंड स्पेशल ट्रेन शुरू होने से मुंबई और नागपुर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी। छुट्टियों और सप्ताहांत के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने में भी यह सेवा मददगार साबित होगी। रेलवे ने यात्रियों से समय पर टिकट बुक कराने और यात्रा से पहले ट्रेन के समय एवं अन्य जानकारी की पुष्टि करने की अपील की है।

मौसम का बदला मिजाज! लौटते मानसून से हो रही भारी बारिश, IMD ने जारी की कई राज्यों के लिए चेतावनी

ECI-SIR Row : मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला; आज क्या-क्या हुआ?

SIR Row: इधर विपक्ष मांग रहा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, उधर BJP ने बताया पद्म भूषण का हकदार

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग