नागपुर क्राइम ब्रांच, ड्रग तस्करी, (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)  
नागपुर

नागपुर में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 113 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार जांच तेज

Nagpur Crime Branch: नागपुर क्राइम ब्रांच ने समृद्धि महामार्ग टोल प्लाजा पर कार्रवाई कर दो कथित ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 113 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स और अन्य सामग्री जब्त की गई।

अंकिता पटेल

Nagpur Crime Branch MD Drugs: नागपुर क्राइम ब्रांच की सामाजिक सुरक्षा शाखा (एसएसबी) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि सिटी से 2 ड्रग पेडलर ड्रग्स खरीदने के लिए मुंबई गए हैं। शहर में उनकी एंट्री होने के बाद पकड़ा जाना मुश्किल था।

इसीलिए पुलिस ने समृद्धि महामार्ग के टोल प्लाजा के पास ही जाल बिछाकर दोनों को दबोच लिया। आरोपियों से 11.57 लाख रुपये का माल जब्त किया गया। पकड़े गए आरोपियों में तकिया, दीवानशाह, मोमिनपुरा निवासी शकील अहमद और कसाबपुरा निवासी सैयद शहबाज कुरैशी का समावेश है।

मुंबई से एमडी ड्रग्स लाते दो युवक गिरफ्तार, 113 ग्राम मादक पदार्थ जब्त

शकील मोमिनपुरा में सैलून चलाता है, जबकि शहबाज एक मटन शॉप में काम करता है। दोनों मित्र हैं और मुंबई से एमडी ड्रग्स लाने की योजना बनाकर नागपुर में बिक्री करने की तैयारी थी। हालांकि उनके पीछे किसी बड़े ड्रग पेडलर का हाथ होने की जानकारी भी मिल रही है। एसएसबी को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी बुधवार की सुबह माल खरीदकर ट्रैवल्स बस से नागपुर लौट रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने समृद्धि महामार्ग के टोल प्लाजा पर जाल बिछाया। सूचना पक्की थी। इसीलिए नंबर के आधार पर बस को रोका गया। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास 113.190 ग्राम मेफेड्रान ड्रग्स (एमडी) बरामद हुई। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन और नकद भी जब्त की।

कुर्ला के डिश ने बेचा था माल

पुलिस ने आरोपियों को दबोचते ही पूछताछ शुरू कर दी। मुख्य आरोपी शकील अहमद इसके पहले भी ड्रग्स के साथ पकड़ा जा चुका है। बीते वर्ष तहसील थाने में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। उस पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई थी। इसके बावजूद उसने अपना नेटवर्क सक्रिय रखा।

शकील मुंबई के बड़े ड्रग पेडलर डिश के संपर्क में था। जांच में उसने मुंबई के कुर्ला में रहने वाले डिश से माल खरीदने की कबूली दी। डिश से शहर के कई ड्रग पेडलर माल खरीदते है। शकील और शहबाज सहित डिश के खिलाफ हिंगना थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया, जल्द ही डिश की गिरफ्तारी के लिए एक टीम मुंबई जाएगी।

इस कार्रवाई में एसएसबी को साइबर यूनिट के पीएसआई विवेक झिंगरे का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। इंस्पेक्टर दर्शन पाटिल, एपीआई शिवाजी ननवरे, हेड कांस्टेबल समाधान गीते, शेषराव राऊत, अश्विन मांगे, कुणाल मसराम, समीर शेख, कुणाल बौड़खे और किशोर ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

7 साल बाद भारत आ रहे चीन के राष्ट्रपति, 2019 की PM मोदी-शी जिनपिंग मुलाकात से अब तक क्या कुछ बदला?

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक क्या रहेगा बंद? स्कूल, दफ्तर से मेट्रो तक, जानें पूरा अपडेट

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

बंगाल में सत्ता बदलते ही अडानी की एंट्री, जल्द शुरू होंगे ये 3 बड़े प्रोजेक्ट्स; जानें पूरी डिटेल

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?