File Photo 
नागपुर

तांबा चोर लकी शाहू गिरफ्तार, अब तक 56 मामले हैं दर्ज

नवभारत डेस्क

नागपुर. अलग-अलग स्थानों से वायर और तांबे के तार चोरी करने वाले चर्चित चोर मांगपुरा, कोतवाली निवासी योगेश उर्फ लकी रमेश शाहू (26) को क्राइम ब्रांच के यूनिट-4 ने गिरफ्तार किया. लकी की विशेषता यह है कि वह केवल तांबा ही चोरी करता है. उसके खिलाफ अब तक 56 मामले दर्ज हो चुके हैं.

वकीलपेठ निवासी रामदास बल्लेवार (59) एमआईजी कॉलोनी में रामदास रिवाइंडिंग वर्क नामक दूकान चलाते हैं. 2 फरवरी की रात आरोपी ने उनकी दूकान का ताला तोड़कर तांबे की 320 किलो स्क्रैप तार और 42 किलो नया तार के बंडल चोरी कर लिए. इमामवाड़ा पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच भी जांच में जुट गई.

खबरी से जानकारी मिली कि लकी ने वारदात को अंजाम दिया है. खबर मिलते ही पुलिस ने लकी को हिरासत में लिया. उसने रामदास की दूकान पर चोरी की कबूली दी. उसने बताया कि कुछ दिन पहले ही वह दूकान पर गया था. चुपके से दूकान की चाबी चोरी की. डुप्लीकेट चाबी बनाकर चाबी दूकान में वापस रख दी और बाद में वारदात को अंजाम दिया. लकी ने वाठोड़ा और गिट्टीखदान थाना क्षेत्र में भी वारदात को अंजाम दिया है. उससे 66,000 रुपये का माल जब्त किया जा चुका है.

पुलिस ने उसका रिकॉर्ड खंगाले तो 56 मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई. वह तार और वायर चोरी करके पिघलाता है. बाद में तांबा स्क्रैप व्यापारियों को बेचता है. इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर भेदोड़कर, एपीआई अरविंद शिंदे, पीएसआई अविनाश जायभाये, निरंजना उमाले, हेड कांस्टेबल सुनील ठवकर, रवींद्र पानबुड़े, मदनलाल मेश्राम, चेतन पाटिल, नीलेश ढोणे, बजरंग जुनघरे, सतीश ठाकरे, संदीप मावलकर, विलास चिंचुलकर, लीलाधर भेंडारकर और सत्येंद्र यादव ने कार्रवाई की.

Delhi Rally Live: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली, राहुल गांधी-दिपके समेत कई नेता होंगे शामिल

1 November Rules Changes: आज से आपकी जेब पर असर, CNG-दूध महंगा; बैंक, पेंशन और FASTag समेत 10 बड़े बदलाव लागू

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा, 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

पंचकूला स्कूल में 6 साल की बच्ची से मारपीट, 2 टीचर सस्पेंड; स्कूल प्रशासन पर FIR, परिवार ने शेयर किया VIDEO

1984 सिख दंगों की बरसी पर INDIA गठबंधन की रैली से विवाद, हरदीप सिंह पुरी की अगुवाई में आज सड़कों पर उतरेगी BJP