मनपा और पुलिस की गणेशोत्सव मंडलों से अपील (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
नागपुर

पर्यावरणपूरक गणेशोत्सव मनाने का निभाएं दायित्व, मनपा और पुलिस की गणेशोत्सव मंडलों से अपील

Nagpur Police And Municipal Corporation: पर्यावरणपूरक गणेशोत्सव मनाने का दायित्व निभाने की अपील भी महानगर पालिका और पुलिस विभाग की ओर से गणेशोत्सव मंडलों से की जा रही है।

आंचल लोखंडे

Environment-Friendly Ganeshotsav: गणेशोत्सव की तैयारियों को लेकर जहां विसर्जन आदि की व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर इसे पर्यावरणपूरक मनाने का दायित्व निभाने की अपील भी महानगर पालिका और पुलिस विभाग की ओर से गणेशोत्सव मंडलों से की जा रही है। मंगलवार को महल स्थित सुरेश भट सभागृह में गणेशोत्सव मंडल और गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक ली गई।

मनपा आयुक्त अभिजीत चौधरी और पुलिस आयुक्त रवीन्द्र सिंघल ने सभी स्वयंसेवकों को सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में इसे स्वीकार कर प्रतिबद्धता दिखाने की अपील भी की। संयुक्त पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी, अतिरिक्त आयुक्त वसुमना पंत, अतिरिक्त आयुक्त वैष्णवी बी., नागपुर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनायक महामुनि, अतिरिक्त आयुक्त अजय चारठनकर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शिवाजी राठौड़, वसंत परदेशी, पुलिस उपायुक्त निकेत कदम, उपायुक्त शशिकांत सातव, अतिरिक्त जिलाधिकारी प्रवीण माहिरे आदि उपस्थित थे।

नियंत्रित रखी जाए डीजे की आवाज

उन्होंने कहा कि शहर में 27 अगस्त से गणेशोत्सव शुरू हो रहा है। गणेशोत्सव के दौरान विभिन्न विभागों से अनुमति प्राप्त करने, सामाजिक समरसता बनाए रखने, सामाजिक जागरूकता पैदा करने, विसर्जन के संबंध में पुलिस को पूर्व सूचना देने, विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे की आवाज नियंत्रित करने और जुलूस के दौरान अश्लील गाने बजाने पर रोक लगाने का ध्यान रखने की अपील भी की।

सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडलों के लिए ऑनलाइन अनुमति प्रणाली लागू

पिछले दो वर्षों से महानगरपालिका सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडलों के लिए अनुमति प्राप्त करने में कोई परेशानी या कठिनाई न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए एक ऑनलाइन अनुमति प्रणाली लागू कर रही है। उपायुक्त मिलिंद मेश्राम ने बताया कि यदि गणेशोत्सव मंडल के पदाधिकारी महानगरपालिका की वेबसाइट पर क्लिक करते हैं, तो गणेश मंडलों का पंजीकरण और अन्य अनापत्ति प्रमाण पत्र उसी समय उपलब्ध हो जाएंगे। जिन गणेश मंडलों ने पिछले वर्ष पंजीकरण कराया है। उन्हें फिर से पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं होगी।

बैठक में दिए गए महत्वपूर्ण सुझाव

  • गणेशोत्सव मंडलों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है। गणेश मंडल प्रत्येक क्षेत्र में पंजीकरण और अन्य अनापत्ति
  • प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
  • पंजीकरण प्रक्रिया चैटबॉट के माध्यम से 7397807397 पर व्हाट्सएप करके पूरी की जा सकती है।
  • पर्यावरण अनुकूल मिट्टी की मूर्तियों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
  • पिछले वर्ष पंजीकृत गणेश मंडलों को इस वर्ष पुनः पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन अनापत्ति प्रमाण पत्र आवश्यक है।
  • गणेश प्रतिमा स्थापित करने के लिए जुलूस की अनुमति पहले से प्राप्त कर लेनी चाहिए।
  •  डीजे की आवाज नियंत्रित की जाए। अश्लील गाने और डांस करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
  • विसर्जन जुलूस के वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाया जाएगा। इससे यातायात जाम से बचा जा सकेगा।
  • शहर में विसर्जन के लिए 400 से अधिक कृत्रिम टैंक उपलब्ध होंगी।
  • मनपा ने गणेश मंडलों के लिए सभी शुल्क माफ कर दिए हैं।
  • डीजे के स्थान पर पारंपरिक वाद्य यंत्रों का प्रयोग किया जाना चाहिए।
  • मनपा निर्माल्य संग्रहण हेतु निर्माल्य रथ की व्यवस्था करेगा।
  • गणेश मंडलों को गरीब छात्रों की मदद, रक्तदान, जरूरतमंदों की मदद और पुस्तकें वितरित करने जैसी गतिविधियां लागू करनी चाहिए।
  • गणेश मंडलों को नशा मुक्ति के लिए जागरूकता पैदा करनी चाहिए।

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!