2 दिन में फिल्मी हस्तियां आएंगी रैलियों में (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
नागपुर

BJP के लिए स्टार प्रचारक सक्रिय, कांग्रेस का स्थानीय नेतृत्व पर जोर, प्रचार के लिए केवल 5 दिन

Nagpur municipal elections 2025: "नागपुर नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में BJP ने अपने स्टार प्रचारकों को सक्रिय किया, जबकि कांग्रेस का स्थानीय नेतृत्व सुस्त नजर आ रहा है। फिल्मी हस्तियों के माध्यम

आंचल लोखंडे

Nagpur News: नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले सहित पार्टी के सांसद और विधायक जोरदार प्रचार कर रहे हैं।

इसके विपरीत, कांग्रेस नेता अब तक सक्रिय नजर नहीं आ रहे हैं, जिससे कांग्रेस उम्मीदवारों में चिंता है। प्रचार के लिए केवल 5 दिनों का समय मिलने के कारण कई कांग्रेस प्रत्याशी अपने स्तर पर फिल्म अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को रैली में बुलाने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, कांग्रेस के बड़े नेता अभी भी पूरी तरह प्रचार में नहीं उतरे हैं।

जिम्मेदारियों का बंटवारा

बुधवार से जिले में चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। भाजपा ने नगर पंचायत स्तर पर अपने पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपकर रणनीतिक रूप से प्रचार व्यवस्था बनाई है। शेष क्षेत्रों में फडणवीस और बावनकुले की जनसभाओं के माध्यम से प्रचार को और मजबूत किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी जल्द चुनावी मैदान में उतरेंगे। साथ ही, मध्य प्रदेश के भाजपा पदाधिकारी भी सहायता के लिए महाराष्ट्र पहुंच चुके हैं।

भाजपा की तुलना में कांग्रेस सुस्त

भाजपा पूरे दमखम से प्रचार कर रही है, जबकि कांग्रेस उम्मीदवारों को अपने शीर्ष नेतृत्व की अनुपस्थिति का सामना करना पड़ रहा है। जिले में कांग्रेस की उम्मीदें मुख्य रूप से पूर्व मंत्री सुनील केदार, सांसद श्यामकुमार बर्वे और पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र मुलक पर टिकी हैं। इनके साथ पूर्व मंत्री नितिन राऊत, विधायक विकास ठाकरे और विधायक संजय मेश्राम भी अभियान में जुड़ेंगे, लेकिन अब तक प्रदेश अध्यक्ष सहित बड़े नेताओं की सभाएं घोषित नहीं हुई हैं। पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष कुंदा राऊत गोधनी रेलवे, कलमेश्वर और हिंगना क्षेत्रों में प्रचार कर रही हैं। जिला अध्यक्ष अश्विन बैस ने बताया कि जिला कांग्रेस का स्थानीय नेतृत्व ही प्रचार की कमान संभाले हुए है।

कामठी में राज बब्बर

अभिनेता और कांग्रेस नेता राज बब्बर शुक्रवार, 28 नवंबर को कामठी में प्रचार के लिए आने वाले हैं। वे कांग्रेस के नगराध्यक्ष पद के प्रत्याशी शकूर नागानी के समर्थन में रैली करेंगे। उधर, भाजपा भी जल्द कुछ मराठी और हिंदी फिल्म कलाकारों को प्रचार में लाने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस भी इसी राह पर चलते हुए फिल्मी चेहरों के माध्यम से मतदाताओं को आकर्षित करने का प्रयास कर रही है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी