बीजेपी में उम्मीदवारी के लिए टूटे इच्छुक (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

मनपा चुनाव : बीजेपी में उम्मीदवारी के लिए टूटे इच्छुक, पहले ही दिन 1,000 से ज्यादा आवेदन

Nagpur Political News: नागपुर मनपा चुनाव में बीजेपी टिकट के इच्छुकों की भारी भीड़ उमड़ी। पहले ही दिन 1,000 से अधिक आवेदन दर्ज, महिलाओं की भी बड़ी उपस्थिति रही।

प्रिया जैस

Nagpur Municipal Corporation Election: नागपुर महानगरपालिका चुनाव की गहमागहमी शुरू होने के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन पत्रों का वितरण शुरू कर दिया है। आवेदन लेने के लिए बीजेपी कार्यालय में इच्छुक उम्मीदवारों की भारी भीड़ उमड़ी जिससे जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

पहले ही दिन 1,000 से अधिक आवेदन फॉर्म इच्छुक उम्मीदवारों को वितरित किए गए। महानगरपालिका चुनाव के इच्छुक उम्मीदवारों ने बीजेपी कार्यालय में आवेदन पत्र लेने के लिए भारी भीड़ लगाई। विशेष रूप से इसमें महिलाओं की उपस्थिति बड़े पैमाने पर थी। इच्छुक उम्मीदवारों की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए आवेदन वितरण के लिए टेबलों की संख्या बढ़ानी पड़ी।

महिलाओं के लिए अलग से काउंटर

महिलाओं के लिए आवेदन वितरण हेतु एक अलग टेबल भी लगाया गया। इस दौरान बीजेपी शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी ने सबसे पहले श्रीकांत आगलावे को आवेदन पत्र सौंपकर वितरण का शुभारंभ किया। महानगरपालिका में कुल 38 प्रभाग हैं और 151 सीटों के लिए चुनाव संपन्न होगा।

गणेशपेठ श्रद्धा मंगलम स्थित बीजेपी महानगर कार्यालय में इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन उपलब्ध होंगे और वहीं स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन वितरण का समय बुधवार, 10 दिसंबर को शाम 7 बजे तक जारी रहेगा। आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि गुरुवार, 11 दिसंबर है।

बीजेपी शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी ने बताया कि यह संपूर्ण प्रक्रिया कार्यालय मंत्री ब्रजभूषण शुक्ला और अशोक नायक के नेतृत्व में संपन्न होगी। आवेदन वितरण के शुभारंभ के समय बीजेपी महामंत्री श्रीकांत आगलावे, रितेश गावंडे, संदीप जाधव, विष्णु चांगदे, बाल्या बोरकर, रामभाऊ आंबुलकर, रमेश शिंगारे, बंडू राऊत, सुधीर हिरडे, भूषण गावंडे, कमलेश चकोले और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान