नागपुर

सभी कार्यालयों में बायोमेट्रिक अनिवार्य, कलेक्टर इटनकर ने जारी किया आदेश

नवभारत डेस्क

नागपुर. जिलाधिकारी के अधीन आने वाले क्षेत्रीय स्तर के सभी उपविभागीय कार्यालय, तहसील कार्यालय में अधिकारी व कर्मचारियों की उपस्थिति नियंत्रित करने के लिए 1 सितंबर से बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम को कलेक्टर विपिन इटनकर ने अनिवार्य कर दिया है. साथ ही सभी आहरण व संवितरण अधिकारियों को बायोमेट्रिक सिस्टम पर उपस्थिति रिपोर्ट के आधार पर वेतन अदा करने की कार्यवाही शुरू करने का आदेश भी दिया है.

अगर ऐसा नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी निश्चित कर कार्रवाई की जाएगी. जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, एनआरसी व ई-डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट मैनेजर, महा आईटी को बायोमेट्रिक अटेंडेंस की रिपोर्ट रोज सुबह 10.15 बजे तक पेश करने का निर्देश भी उन्होंने दिया है. उनके इस आदेश से अपनी मनमर्जी से कार्यालय आने-जाने वाले कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है. 

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट