बाढ़ के तेज बहाव में पलट गया ट्रक (फोटो: वीडियो स्क्रीनग्रैब) 
नागपुर

ड्राइवर को हिरोपंती पड़ी भारी, बाढ़ के तेज बहाव में पलट गया ट्रक, चालक और क्लीनर लापता

राजस्व विभाग के कर्मचारी ने ड्राइवर को पुल पर ट्रक ले जाने से रोका लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी और ट्रक पानी भरे पुल में डाल दिया। थोड़ी दूर जाकर ट्रक पानी के तेज बहाव में पलट गया। भिवापुर के तहसीलदार कल्याण कुमार डहाट ने बताया कि ट्रक बाहरी राज्य का होने से चालक और क्लीनर के बारे में कुछ पता नहीं चल सका। दोनों की तलाश जारी है।

किर्तेश ढोबले

नागपुर/भिवापुर: महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से भारी बारिश जारी है। मराठवाडा से लेकर विदर्भ तक बारिश ने हाहाकार मचाकर रखा है। भारी बारिश के कारण नदी नाले ऊफान पर है। इस बीच नागपुर जिले के भिवापुर तहसील में बड़ा हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि उमरेड-सिर्सी-हिंगनघाट मार्ग पर चिखलापार के पास बाढ़ के बहते पानी में डूबे पुल को पार करने के प्रयास में एक ट्रक नांद नदी में बह गया। ट्रक के साथ ड्राइवर और क्लीनर भी बह गया। अब तक उनका पता नही चल पाया है। यह दुर्घटना रविवार की शाम करीब 4.45 बजे  हुई।

जानकारी के लिए बता दें कि बीते 10-12 दिनों से नागपुर समेत पूरे जिले में बारिश का सिलसिला जारी है। रविवार को भी सुबह से ही कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश का सिलसिला सिटी में जारी रहा। इस कारण नांद नदी में बाढ़ आ गई। इस दौरान उमरेड-सिर्सी- हिंगनघाट मार्ग के चिखलापार के समीप स्थित पुल से 4 से 5 फुट ऊपर बह रहा था।  जिसकी वजह से रविवार सुबह से ही इस मार्ग पर यातायात ठप हो गया था।

तेज बहाव में पलट गया ट्रक

ऐसे में शाम करीब 4.45 बजे उमरेड से सिर्सी-हिंगनघाट की ओर जाने वाले ट्रक के ड्राइवर ने पुल पार करने की कोशिश की। पुल पर बाढ़ का पानी लगातार बह रहा था। राजस्व विभाग के कर्मचारी दोनों ओर सुरक्षा-व्यवस्था के लिए मौजूद थे। उन्होंने ड्राइवर को पुल पर ट्रक ले जाने से रोका लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी और ट्रक पानी भरे पुल में डाल दिया। थोड़ी दूर जाकर ट्रक पानी के तेज बहाव में पलट गया। उसका पिछला हिस्सा नदी में और सामने के दोनों चक्के पुल पर अटक गए। इस अवस्था में करीब 10 मिनट तक ट्रक पुल पर अटका रहा।

बाढ़ में बह गए ड्राइवर व क्लीनर

इस दौरान ड्राइवर व क्लीनर को ट्रक से बाहर आने को कहा गया लेकिन दोनों ट्रक के केबिन पर चढ़ गए। उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए पुल के किनारे खड़े लोगों को आवाज भी लगाई। ग्रामीणों ने दोनों को बचाने की कोशिश भी की परंतु इसके पहले की वे ट्रक के पास पहुंचते पानी प्रवाह बढ़ गया और ट्रक बाढ़ में बह गया। ड्राइवर और क्लीनर भी ट्रक के साथ बह गये। दोनों की तलाश की जा रही है। भिवापुर के तहसीलदार कल्याण कुमार डहाट ने बताया कि ट्रक बाहरी राज्य का होने से चालक और क्लीनर के बारे में कुछ पता नहीं चल सका। दोनों की तलाश जारी है।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर वोटिंग शुरू, 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट