नागपुर बेसा-पिपला में 'Happy Street' कार्यक्रम में मौजूद लोग (फोटो नवभारत) 
नागपुर

नागपुर: बेसा-पिपला में 'Happy Street' की धूम! जुम्बा, डांस और फेमस इन्फ्लुएंसर्स के साथ लोगों ने की जमकर मस्ती

बेसापिपला नगर पंचायत द्वारा आयोजित हैप्पी स्ट्रीट कार्यक्रम में नागरिकों की बड़ी भागीदारी और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।

महाराष्ट्र डेस्क

Happy Street Besa Pipla Nagar Panchayat: रविवार की सुबह अमूमन सुस्ती भरी होती है, लेकिन बेसा-पिपला के नागरिकों के लिए यह जोश और उमंग से भरी रही। बेसा-पिपला नगर पंचायत द्वारा आयोजित 'हैप्पी स्ट्रीट' कार्यक्रम में जनसैलाब उमड़ पड़ा। सड़कों पर गाड़ियों के शोर की जगह संगीत, ठहाकों और फिटनेस गतिविधियों की गूंज सुनाई दी।

फिटनेस और मनोरंजन का अनूठा संगम

इस पहल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के बीच स्वास्थ्य, फिटनेस और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना था। सुबह की शुरुआत योग और प्राणायाम के साथ हुई, जिसके बाद जुम्बा और हाई-एनर्जी डांस सत्रों ने समां बांध दिया। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई अपनी फिटनेस को लेकर उत्साहित नजर आया। बच्चों के लिए विशेष मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया था।

सोशल मीडिया स्टार्स ने बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण नागपुर के प्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की मौजूदगी रही। शशांक उडाखे, वैभव सोनावणे, नेहा ठोम्ब्रे और अक्षय ठोबले जैसे दिग्गजों ने मंच पर आकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया। उनके साथ सेल्फी लेने और उनके डांस स्टेप्स को फॉलो करने के लिए युवाओं में भारी क्रेज देखने को मिला।

सफलता के पीछे का नेतृत्व

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में नगराध्यक्ष कीर्ति बडोले का कुशल मार्गदर्शन और उपाध्यक्ष नरेश भोयर का सक्रिय सहयोग रहा। मुख्याधिकारी भारत नंदनवार ने पूरी व्यवस्था का बेहतरीन समन्वय किया। साथ ही, लोकनिर्माण सभापति मुकेश काले, विद्या भोयर और अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

क्षेत्रवासियों ने की सराहना

बेसा-पिपला क्षेत्र के नागरिकों ने इस पहल की जमकर तारीफ की। स्थानीय लोगों का कहना है कि व्यस्त जीवनशैली के बीच इस तरह के आयोजन न केवल स्वास्थ्य के लिए अच्छे हैं, बल्कि इससे पड़ोसियों और समाज के बीच आपसी मेलजोल भी बढ़ता है। नगरसेविकाओं—वैशाली ढोणे, वैशाली भोयर, कल्पना सुके और अन्य सदस्यों के सहयोग ने इस आयोजन को एक पारिवारिक उत्सव जैसा रूप दे दिया। समापन पर नागरिकों ने मांग की कि प्रशासन द्वारा भविष्य में भी ऐसे 'हैप्पी स्ट्रीट' कार्यक्रमों का आयोजन नियमित रूप से किया जाए।

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026 LIVE: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन

Weather Alert: 17 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, दिल्ली-यूपी तक बिगड़ेगा मौसम, IMD ने जारी की चेतावनी

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कैप्टन स्मित की तारीफ की, कहा- हिंदू स्वभाव को दिखाया

विजया दशमी पर लागू हो रहा भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड समझौता, 21 सितंबर को हुई थी घोषणा

इंद्रप्रस्थ की रामलीला में PM मोदी करेंगे रावण दहन, सुरक्षा में तैनात किए गए 2,000 से अधिक जवान, 150 ड्रोन