नागपुर के लकड़गंज थाने में हंगामा प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
नागपुर

कार से उड़ाया, फिर थाने में दिखाई दादागिरी! नागपुर पूर्व पार्षद आभा पांडे और पुलिस के बीच तीखी बहस

Lakadganj Police Station: नागपुर के लकड़गंज थाने में सड़क हादसे के आरोपी की दबंगई के बाद जमकर हंगामा हुआ। पीड़ित परिवार के साथ पहुंचीं पार्षद आभा पांडे के बेटे से अधिकारी की बदसलूकी पर विवाद बढ़ गया।

अंकिता पटेल

Nagpur Lakadganj Police Station Clash: नागपुर जिले के लकड़गंज थाने में सोमवार की रात जमकर हंगामा हुआ। वृद्ध सहित 2 लोगों को अपनी कार से उड़ाने वाले आरोपी ने थाने के भीतर ही दादागिरी शुरू कर दी। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए थाने पहुंचीं पार्षद आभा पांडे के पुत्र के साथ अधिकारी ने ही बदसलूकी कर दी जिससे हंगामा और बढ़ गया।

आला अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद माहौल शांत हुआ लेकिन आरोपी बड़े ही रौबदार तरीके से वहां से चलता बना। हादसे में बुरी तरह जख्मी हुए न्यू बगड़गंज निवासी सोपान एकनाथ आवले और भवानीनगर निवासी श्यामशील बालकदास सनकाले निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं।

हादसे के आरोपी पर केस, थाने पहुंचीं आभा पांडे

पुलिस ने आरोपी वाहन चालक नवीननगर निवासी गोपाल ब्रिजलाल रहांगडाले के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। विगत 7 अगस्त की रात 9 बजे के दौरान दोनों जख्मी रास्ते के किनारे से सुनील होटल चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रहांगडाले ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए दोनों को उड़ा दिया।

उस पर सख्त कार्रवाई करने और गरीब पीड़ित परिवारों को सहायता उपलब्ध करवाने की मांग लेकर पार्षद आभा पांडे लकड़गंज थाने पहुंचीं। स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण बेटा कौस्तुभ भी उनके साथ गया था। पीड़ित परिवार के सदस्य सहित बड़ी संख्या में नागरिक थाने पहुंचे थे। श्यामशील की मां वहां 2 बार बेहोश हो गई। वहां रहांगडाले को भी बुलाया गया।

मची रही गहमागहमी

आरोप है कि पुलिस निरीक्षक के बैंबर में वह शराब के नशे में धुत पहुंचा, पांडे के साथ अभद्रता से बातचीत करने लगा। बेटे कौस्तुभ ने अधिकारी से उसे समझाने को कहा, वहां गहमा-गहमी होने पर अधिकारी ने कौस्तुभ की ही कॉलर पकड़ ली जिससे हंगामा बढ़ गया। रहांगडाले वहां से अपना बोरिया-विस्तर उठाकर चलता बना लेकिन थाने का वातावरण तनावपूर्ण हो गया। पांडे ने आला अधिकारियों को बेटे के साथ बदसलूकी की जानकारी दी जिसके बाद अधिकारी के तेवर में बदलाव हुआ।

पांडे ने मांग की है कि पीआई के चैंबर के भीतर लगे सीसीटीवी फुटेज में सबकुछ रिकॉर्ड हुआ है। आरोपी को फटकार लगाने की बजाय अधिकारी का सुशिक्षित युवक से ऐसा बर्ताव कतई शोभनीय नहीं है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और अधिकारी से जवाब तलब किया जाना चाहिए।

लालकृष्ण आडवाणी की अचानक बिगड़ी तबीयत, अपोलो अस्पताल में भर्ती; जानें अब कैसी है तबीयत

CJP Tiranga March: अभिजीत दीपके-नेहा बोरा पुलिस हिरासत में, कनॉट प्लेस में कॉकरोचों ने लहराया तिरंगा

20 MSME, 300 विदेशी खरीदार और 1,000 बिजनेस मीटिंग्स, जानें वाइब्रेंट गोवा समिट की पूरी तैयारी

CJP चीफ अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, तिरंगा यात्रा से ठीक पहले पुलिस का एक्शन

हाथ में तिरंगा और दिल में धोखा, अभिजीत दिपके और CJP की तिरंगा यात्रा पर शाइना एनसी और राम कदम का तीखा प्रहार