फ्लाइट टिकट, सस्ती उड़ान,प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: एआई फोटो ) 
नागपुर

गर्मी की महंगाई के बाद मानसून में सस्ती हुई हवाई यात्रा; दिल्ली-मुंबई रूट के किराये में 60% से ज्यादा की कटौती

Nagpur Airfare Drops: मानसून और स्कूल खुलने के बाद नागपुर से हवाई यात्राओं की मांग घटी है। इसके चलते मुंबई, दिल्ली समेत कई रूटों पर एयर फेयर में बड़ी गिरावट आई है और यात्रियों को राहत मिली है।

अंकिता पटेल

Nagpur Flight Fare Reduction: नागपुर मानसून ने एयर फेयर को ठंडा कर दिया है। गर्मी के मौसम और युद्ध के कारण अनाप-शनाप बढ़े किराये ने यात्रियों को महंगाई का जमकर झटका दिया था लेकिन अब किराये में कमी से यात्रियों को राहत मिल रही है। वहीं स्कूल खुलने के बाद से टिकटों की बुकिंग में भी गिरावट देखी जा रही है।

गर्मी में स्कूलों में छुट्टियां होने के कारण एयरलाइंस कंपनियों को पैसेंजर लोड 90% तक मिल रहा था। मुंबई, गोवा, पुणे, इंदौर, हैदराबाद जैसे रूट पर यात्रियों को मनमाने किराये पर सीट बुकिंग करानी पड़ रही थी। स्कूल, कॉलेज खुलने से पर्यटन के लिए विभिन्न शहरों की ओर जाने वालों की संख्या भी कम हो गई।

पैसेंजर लोड कम होने के कारण भी किराये में कमी भी एक कारण है। डेढ़ से 2 माह पहले तक मुंबई, दिल्ली के साथ अन्य स्थानों के लिए जो किराया 18,000-22,000 से ऊपर पहुंच गया था वह अभी 6,672 से 9,480 रुपये पर आ गया है। वहीं टिकट बुकिंग वेबसाइट पर 385 से 420 रुपये तक ऑफ भी दिया जा रहा है।

अब मिल रही राहत

ऑनलाइन वेबसाइट 'इक्सिगो' में मुंबई, दिल्ली सहित अन्य स्थानों के लिए किराया काफी कम चल रहा है। इसके अनुसार 14 से 18 जुलाई तक मुंबई का किराया जहां 6,204 रुपये बताया जा रहा है वहीं इसके साथ 385 से 400 रुपये की छूट भी दी जा रही है।

इसी तरह दिल्ली का किराया 6,672 रुपये चल रहा है। बेंगलुरु 6,512 से 9,034 रुपये व कोलकाता का किराया 7,825 रुपये चल रहा है। इसके अलावा हैदराबाद 8.955 रुपये में पहुंचा जा सकता है वहीं अहमदाबाद की यात्रा 11,922 रुपये में की जा सकती है।

अवसर का फायदा उठाती हैं एयरलाइंस कंपनियां

समर सीजन के साथ त्योहारों में अनाप-शनाप किराया बढ़ाकर एयरलाइंस कंपनियां यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाती है। मजबूरी में लोगों को 18,000 से लेकर 25,000 के ऊपर के भी टिकट खरीदने पड़ते है लेकिन जैसे ही पैसेंजर का लोड कम होता है वैसे ही एयरलाइंस कंपनियां किराये में छूट देने लगती है।

गणेशोत्सव, दिवाली में बढ़ेगा लोड

सूत्रों के अनुसार अभी एयरलाइंस कंपनियों का लोड 30 से 40 प्रश तक गिर गया है। अब यह लोड सीधे गणेशोत्सव व दिवाली के दौरान नजर आयेंगा, अभी जो भी बढ़ोतरी की जा रही है, वह एटीएफ के नाम पर की जा रही है।

दिवाली में मुंबई, पुणे, बेंगलुरु और हैदराबाद से स्टूडेंट्स के साथ आईटी कंपनियों में जॉब करने वाले बड़ी संख्या में आते हैं। त्योहार के समय एयरलाइंस के साथ-साथ बस की टिकटों की कीमतें भी आसमान पर पहुंच जाती है।

जानकारी के अनुसार नागपुर एयरपोर्ट से कुल 30 फ्लाइट्स उड़ान भर रही हैं और इतनी ही लैंडिंग कर रही हैं। यानी कुल 60 फ्लाइट्स का संचालन हो रहा है।

किराये पर एक नजर

गंतव्य किराया (रुपये)
नागपुर – मुंबई ₹6,204 – ₹7,350
नागपुर – दिल्ली ₹6,672 – ₹6,822
नागपुर – पुणे ₹7,421 – ₹8,672
नागपुर – बेंगलुरु ₹6,512 – ₹9,034
नागपुर – कोलकाता ₹7,825 – ₹9,402
नागपुर – गोवा ₹6,359 – ₹6,530
नागपुर – हैदराबाद ₹8,955 – ₹9,480
नागपुर – अहमदाबाद ₹11,922 – ₹12,000

Kota Bus Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस पलटी, 8 यात्रियों की मौत; कई घायल

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-कर्नाटक में भारी बारिश की ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

गुजरात के भरूच में फार्मा कंपनी में भीषण धमाका, 15km दूर तक सुनाई दी आवाज, 5 लोगों की मौत, कई घायल

तिरंगा मार्च से पहले हिरासत में ली गईं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा रिहा, बाहर आते ही पुलिस पर उठाए सवाल

CBI से अंकिता के माता-पिता की मुलाकात, हत्या में VIP के शामिल होने का आरोप; जज की निगरानी में जांच की मांग