एडवांटेज विदर्भ, नितिन गडकरी, (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

नागपुर एयरपोर्ट विस्तार के लिए AID के प्रयास सराहनीय; आभार समारोह में बोले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

Nagpur Industrial Development: नितिन गडकरी ने कहा कि 'एडवांटेज विदर्भ' पहल का विस्तार पूरे विदर्भ में होना चाहिए। उन्होंने क्षेत्र के औद्योगिक और आर्थिक विकास के लिए एकीकृत दृष्टिकोण पर जोर दिया।

अंकिता पटेल

Nagpur Industry Advantage Vidarbha: नागपुर विदर्भ के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास को गति देने के लिए एकीकृत दृष्टिकोण अपनाना आवश्यक है तथा 'एडवांटेज विदर्भ' पहल केवल नागपुर तक सीमित न रहकर पूरे विदर्भ में विस्तार पाना चाहिए। यह विचार केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री तथा एसोसिएशन फॉर इंडर्सट्रयल डेवलपमेंट (एआईडी) के संरक्षक नितिन गडकरी ने व्यक्त किए, वे एसोसिएशन फॉर इंडस्ट्रयल डेवलपमेंट (एआईडी) द्वारा आयोजित 'एडवांटेज विदर्भ2026-3.0' खासदार औद्योगिक महोत्सव के सफल आयोजन में योगदान देने वाले उद्योग जगत, शासकीय विभागों, उद्यमियों, स्वयंसेवकों तथा विभिन्न सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए आयोजित 'ग्रैटिट्यूड सेरेमनी' की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।

इस अवसर पर वित्त, नियोजन एवं कृषि राज्य मंत्री आशीष जायसवाल, ग्राम विकास, आवास, स्कूल शिक्षा एवं खनन राज्य मंत्री डॉ. पंकज भोयर, पूर्व सांसद अजय संचेती, आईआईएम के निदेशक डॉ. भीमराया मेत्री, मनपा स्थायी समिति की अध्यक्ष शिवानी दाणी, एआईडी अध्यक्ष आशीष काले, सचिव विजयकुमार शर्मा उपस्थित थे। इस अवसर पर 'एडवटिज विदर्भ 2026' की रिपोर्ट तथा 'पेटेंट जेम्स ऑफ विदर्भ 2.0' का विमोचन भी गणमान्य अतिथियों के हाथों किया गया। फिल्म सिटी से मिलेगा लाभ नितिन गडकरी ने नागपुर हवाई अड्डे के विस्तार कार्य को प्रारंभकराने के लिए एआईडी द्वारा किए गए सतत प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हवाई अड्डे का विस्तार कार्य तेजी से प्रगति पर है और शीघ्र ही पूरा होगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि विदर्भ में फिल्म सिटी स्थापित होती है तो यहां के कलाकारों और तकनीशियनों को बड़े पैमाने पर अवसर प्राप्त होंगे। इस दिशा में एआईडी के अध्यक्ष आशीष काले के प्रयासों की उन्होंने विशेष प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि हम समस्याएं उत्पन्न करने वाले नहीं बल्कि उनके समाधान खोजने वाले हैं।

एआईडी को सकारात्मक, पारदर्शी और सर्वसमावेशी दृष्टिकोण के साथ कार्य करते हुए अपने विस्तार पर ध्यान देना चाहिए तथा अधिक से अधिक युवाओं को इस अभियान से जोड़ना चाहिए। काले ने पिछले 3 वर्षों में संस्था की प्रगति का विवरण प्रस्तुत किया। स्टार्टअप 'फैमिली कैप' के बारे में संयोजक शशिकांत चौधरी ने जानकारी दी।

पेटेंट गैलरी के संयोजक विनय चावला ने 'पेटेंट जेम्स ऑफ विदर्भ 2.0' की जानकारी प्रस्तुत की। कार्यक्रम में एआईडी के गिरधारी मंत्री, प्रणव शर्मा, राजेश बागड़ी, प्रशांत उगेमुगे, राजेश रोकड़े, रवींद्र बोरटकर, महेंद्र क्षीरसागर, विनोद तांबी, महेश साधवानी, संजय गुप्ता, अविनाश घुशे, अजय कपूर, अजय मृग, अनूप खंडेलवाल, अशोक गोयल, निर्भय संचेती, प्रसन्न देशपांडे, प्रसन्न मोहिले, शिवकुमार राव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

विदर्भ को नई दिशा देने वाला अभियान : डॉ. पंकज भोयर

राज्य मंत्री डॉ. पंकज भोयर ने एडवांटेज विदर्भ पहल की सराहना करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मार्गदर्शन में प्रारंभ हुआ यह अभियान विदर्भ के औद्योगिक विकास को नई दिशा दे रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस पहल के माध्यम से भविष्य में क्षेत्र में बड़े पैमाने पर उद्योग एवं निवेश आकर्षित होंगे।

कालिदास के जीवन पर बनेगी फिल्म : जायसवाल

राज्य मंत्री आशीष जायसवाल ने विदर्भ के आर्थिक विकास के लिए संचालित एडवांटेज विदर्भ के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि कविकुलगुरु कालिदास के जीवन पर आधारित फिल्म की शूटिंग रामटेक स्थित फिल्म सिटी में की जाएगी।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला