प्रतीकात्मक तस्वीर  
नागपुर

गश्त के दौरान धराये 2 चोर, तड़ीपार के बावजूद सिटी में घूम रहा था आरोपी

नवभारत डेस्क

नागपुर. कोराडी पुलिस ने गश्त के दौरान तड़ीपार आरोपी और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया. पुलिस को उनके पास से चाकू, दोपहिया वाहन समेत 1,26,200 रुपये का माल जब्त किया. आरोपियों के नाम आकाश पुंडलिक ताकसांडे (35) और विक्रम सुखल पासवान (22) बताये गये.

दोनों सरस्वतीनगर, तकिया, धंतोली निवासी हैं. इनमें से आकाश को 2 वर्ष के लिए तड़ीपार किया गया था. बावजूद इसके वह शहर में घूम रहा था. जानकारी के अनुसार रात करीब 9.30 बजे कोराडी पुलिस के गश्ती दल को मंगलदीप चौक, स्मृतिनगर में अलग-अलग दोपहिया वाहनों पर बैठे 2 युवक दिखाई दिये.

संदेह के आधार पर दोनों की तलाशी ली गई तो उनके पास से एक हत्ती चाकू और लोहे का बड़ा चाकू मिला तुरंत ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. जांच में पता चला कि आकाश को जोन 2 उपायुक्त के आदेश पर नागपुर जिले से ही 2 वर्ष के लिए तड़ीपार किया गया था फिर भी वह बिना पुलिस अनुमति के शहर में घूम रहा था.

वहीं विक्रम पर भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं. यह कार्रवाई डीसीपी सारंग आव्हाड, एसीपी संतोष खांडेकर के मार्गदर्शन में पीआई शिंदे, पीआई भेदोड़कर (क्राइम), एपीआई भिसे, चंदेल, पराची, संजय जाधव, प्रकाश जाधव, वैद्य ने पूरी की.

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं

मैं रेवंत का समर्थक हूं, कांग्रेस का नहीं, एक मंच पर साथ आए ओवैसी और रेड्डी; एक-दूसरे की तारीफों के बांधे पुल

शिक्षक दिवस पर PM नरेंद्र मोदी आज SRCC के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, देश के छात्रों को करेंगे संबोधित