कॉलेज के छात्र (फाइल फोटो) 
नागपुर

12वीं: अब 20 तक भरे जाएंगे परीक्षा फॉर्म, राज्य में भारी बारिश और बाढ़ के चलते बढ़ाई तारीख

Maharashtra Board: पिछले कुछ हफ्तों में हुई भारी बारिश के कारण जिलों में पानी भर गया है और बाढ़ जैसे हालात बन गए है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बोर्ड ने परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख आगे बढ़ाई है।

प्रिया जैस

12th Examination: महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश की तबाही जारी है। विदर्भ सहित पूरे राज्य में भारी बारिश तबाही मचा रही है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं मुश्किलों को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने छात्रों के हित में फैसला लेते हुए 12वीं परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर तक बढ़ा दी है।

इससे पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर थी। फरवरी-मार्च 2026 में होने वाली 12वीं परीक्षा के लिए आवेदन भरने की आखिरी तारीख अब 20 अक्टूबर 2025 तक बढ़ा दी गई है। अब छात्र 1 अक्टूबर से नियमित शुल्क के साथ फॉर्म भर सकेंगे। राज्य के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश से प्रभावित छात्रों की सुविधा के लिए बोर्ड ने यह समय सीमा बढ़ाने का फैसला किया है।

इन माध्यमों से भरे जाएंगे फॉर्म

नियमित विद्यार्थियों के आवेदन यूडीआईएसई प्लस प्रणाली के माध्यम से बोर्ड की वेबसाइट www.mahahsscboard.in पर पेन-आईडी के माध्यम से भरे जाएंगे। कॉलेज प्रमुख अपने स्तर पर यह प्रक्रिया पूरी करेंगे। इसके अलावा वोकेशनल स्ट्रीम के विद्यार्थी, सभी ब्रांच के पुनर्परीक्षार्थी, नामांकन प्रमाणपत्र प्राप्त प्राइवेट विद्यार्थी, श्रेणी सुधार योजना के तहत प्रवेश लेने वाले और आईटीआई के विद्यार्थी भी इस तिथि तक आवेदन कर सकेंगे।

बोर्ड ने कॉलेजों को निर्देश दिया है कि वे आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद परीक्षा शुल्क ऑनलाइन जमा करें और यह सुनिश्चित कर लें कि भुगतान किया गया गया है या नहीं।

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए

राजनीतिक खेल के कारण न छीनी जाए आजादी, सौरव दास-आशुतोष रांका की गिरफ्तारी का मामला पहुंचा हाई कोर्ट

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन